Doubtnut Promotions Sticky

एक ठोस पृष्ठ पर गैस के अधिशोषण से संबंधित सही कथन वाले समूह का चयन कीजिए
(1) उच्च तापमान पर भौतिक अधिशोषण, रासायनिक अधिशोषण में परिवर्तित हो सकता है
(2) रासायनिक अधिशोषण, भौतिक अधिशोषण की तुलना में अधिक ऊष्माक्षेपी होता है, हालाँकि यह उच्च सक्रियण ऊर्जा के कारण बहुत धीमा होता है
(3) अधिशोषण हमेशा ऊष्माक्षेपी होता है
(4) तापमान में वृद्धि के साथ भौतिक अधिशोषण बढ़ता है लेकिन तापमान में वृद्धि के साथ रासायनिक अधिशोषण घटता है।

A

1,2

B

2,3

C

1,2,3

D

1,2,4

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


यहाँ, अधिशोषण के संबंध में अभिकथन 1,2,3 सही हैं। केवल चौथा अभिकथन गलत है क्योंकि तापमन में वृद्धि के साथ भौतिक अधिशोषण घटता है, जबकि तापमान में वृद्धि के साथ रासायनिक अधिशोषण पहले बढ़ता है तत्पश्चात घटता है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    ताप में वृद्धि से भौतिक अधिशोषण कैसे प्रभावित होगा?

    Aयह कम हो जाएगा
    Bयह बढ़ जाएगा
    Cपहले बढ़ेगा फिर घटेगा
    Dइनमे से कोई नहीं
  • Question 1 - Select One

    ठोस पृष्ठ पर एक गैस के अधिशोषण के लैंगम्यूर मॉडल के लिए कौनसा कथन सही है?

    Aपृष्ठ पर अधिशोषित अणुओं के वियोजन की दर घेरे गए पृष्ठ पर निर्भर नहीं करती है
    Bपृष्ठ पर अधिशोषण में एक समय में समान स्थान पर कई अणु शामिल हो सकते हैं
    Cदिए गए पृष्ठीय क्षेत्रफल से टकराने वाली गैस का द्रव्यमान गैस के दाब के समानुपाती होता है
    Dदिए गए पृष्ठीय क्षेत्रफल से टकराने वाली गैस का द्रव्यमान गैस के दाब पर निर्भर नहीं करता है
  • Question 1 - Select One

    ठोस पृष्ठ पर गैसों का अधिशोषण सामान्यतः ऊष्माक्षेपी होता है क्योंकि

    Aएन्थैल्पी धनात्मक होती है
    Bएन्ट्रॉपी घटती है
    Cएन्ट्रॉपी बढ़ती है
    Dमुक्त ऊर्जा बढ़ती है
  • Question 1 - Select One

    भौतिक अधिशोषण के बारे में कौन सा कथन सही है:

    Aइसमें अधिशोषक और अधिशोष्य के मध्य दुर्बल आकर्षण अन्योन्य क्रिया सम्मिलित होती है।
    Bताप में वृद्धि के साथ बढ़ता है
    Cप्रकृति में अनुत्क्रमणीय है
    Dअधिशोषक और अधिशोष्य के मध्य रासायनिक अन्योन्य क्रिया सम्मिलित होती है।
  • Question 1 - Select One

    रासायनिक अधिशोषण और भौतिक अधिशोषण के लिए सही अधिशोषण समदाबी का चयन कीजिए | (यहाँ, xm अधिशोषण की कोटि)

    Aocr_image
    Bocr_image
    Cocr_image
    Docr_image
  • Question 1 - Select One

    भौतिक अधिशोषण के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

    Aयह साधारणतया एकल परतीय होता है।
    Bयह प्रकृति में उत्क्रमणीय है।
    Cइसमें अधिशोष्य और अधिशोषक के मध्य वांडर वॉल अन्योन्यक्रियाएँ होती है।
    Dइसमें अधिशोषण का मान कम होता है।
  • Question 1 - Select One

    रासायनिक अधिशोषण और भौतिक अधिशोषण के लिए सही अधिशोषण समदाबी का चयन कीजिए।
    ( जहाँ xm= अधिशोषण कि सिमा, T = तापमान)

    Aocr_image
    Bocr_image
    Cocr_image
    Docr_image
  • Question 1 - Select One

    फ्रॉयन्डलिक अधिशोषण समतापी में, अधिशोषण, दाब P के किस प्रकार समानुपातिक होता है

    AP0
    BP
    CPn
    DP1/n

Similar Questions