Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to पाठ्यपुस्तक के प्रश्न of chapter मात्रक एवं मापन of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterमात्रक एवं मापन
SANJEEV PUBLICATIONपाठ्यपुस्तक के प्रश्न
Number Of Questions22
Academic Year2023-24
  1. ऊष्मा या ऊर्जा का मात्रक कैलोरी है और यह लगभग 4.2J के बराबर है, जहाँ 1J = `1kg m^(2) s^(-1)` मान लीजिए किहम मात्रकों की कोई ऐसी प्रणाली उपयोग करते हैं जिससे द्रव्यमान का मात्रक `alpha kg ` के बराबर है , लम्बाई का मात्रक `beta m` के बराबर है , समय का मात्रक `gamma s ` के बराबर है। यह प्रदर्शित कीजिए कि नए मात्रकों के पदों में कैलोरी का परिमाण `4.2 alpha^(-1) beta^(-2) gamma ^(2)` है।


    09:08
    View Solution
  2. इस कथन की स्पष्ट व्याख्या कीजिए `:` तुलना के मानक का विशेष उल्लेख किए बिना " किसी विमीय राशि को 'बड़ा ' या 'छोटा ' कहना अर्थहीन है। " इसे ध्यान में रखते हुए नीचे दिए गए कथनों को जहाँ कहीं भी आवश्यक हो , दूसरे शब्दों में व्यक्त कीजिए `:`
    (a) परमाणु बहुत छोटे पिण्ड होते हैं।
    ( b) जेट वायुयान अत्यधिक गति से चलता है।
    (c ) बृहस्पति का द्रव्यमान बहुत ही अधिक है।
    ( d) इस कमरे के अंडर वायु में अणुओं की संख्या बहुत अधिक
    ( e ) इलेक्ट्रॉन , प्रोटॉन से बहुत भारी होता है।
    ( f ) ध्वनि की गति प्रकाश की गति से बहुत ही कम होती है।


    05:16
    View Solution
  3. लम्बाई का कोई ऐसा नया मात्रक चुना गया है जिसके अनुसार निर्वात में प्रकाश की चाल 1 है। लम्बाई के नए मात्रक के पदों में सूर्य तथा पृथ्वी के बीच की दूरी कितनी है , प्रकाश इस दूरी को तय करने में 8 min. और 20s. लगाता है।


    01:54
    View Solution
  4. लम्बाई मापने के लिए निम्नलिखित में से कौनसा सबसे परिशुद्ध यंत्र है -
    (a) एक वर्नियर केलिपर्स जिसके वेर्नियर पैमाने पर 20 विभाजन हैं।
    (b) एक स्क्रूगेज जिसका चूड़ी अंतराल 1mm और वृत्तीय पैमाने पर 100 विभाजन हैं।
    (c ) कोई प्रकाशिक यंत्र जो प्रकाश की तरंगदैध्य्र की सीमा के अंदर लम्बाई माप सकता है।


    05:15
    View Solution
  5. कोई छात्र 100 आवर्धन के एक सूक्ष्मदर्शी के द्वारा देखकर मनुष्य के बाल की मोटाई मापता है। वह 20 बार प्रेक्षण करता है और उसे ज्ञात होता है कि सूक्ष्मदर्शी के दृश्य क्षेत्र में बाल की औसत मोटाई 3.5mm है। बाल की मोटाई का अनुमान क्या है ?


    01:44
    View Solution
  6. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए -
    ( a) आपको एक धागा और मीटर पैमाना दिया जाता है। आप घागे के व्यास का अनुमान किस प्रकार लगायेंगे ?
    ( b) एक स्क्रूगेज का चूड़ी अंतराल 1.0 mm है और उसके वृत्तीय पैमाने 200 पर विभाजन हैं क्या आप यह सोचते हैं कि वृत्तीय पैमाने पर विभाजनों की संख्या स्वेच्छा से बढ़ा देने पर स्क्रूगेज की यथार्थता में वृद्धि करना संभव है ?
    (c ) वर्नियर कैलिपर्स द्वारा पीतल की किसी पतली छड़ का माध्य व्यास मापा जाना है। केवल 5 मापनों के समुच्चय की तुलना में व्यास के 100 मापनों के समुच्चय के द्वारा अधिक विश्वसनीय अनुमान प्राप्त होने की सम्भावना क्यों है ?


    View Solution
  7. किसी मकान का फोटोग्राफ 35mm स्लाइड पर `1.75cm^(2)` क्षेत्र घेरता है। स्लाइड को किसी स्क्रीन पर प्रक्षेपित किया जाता है और स्क्रीन पर मकान का क्षेत्रफल `1.55m^(2)` है। प्रक्षेपित्र -पर्दा व्यवस्था के रेखीय आवर्धन की है ?


    03:12
    View Solution
  8. निम्नलिखित में सार्थक अंकों की संख्या लिखिए -
    (a) `0.007 m^(2)` ( b ) ` 2.64 xx 10^(24) kg`
    ( c ) `0.2370 g cm^(-3) ` ( d ) `6.320 J `
    ( e ) `6.032 N m^(-2)` (f ) ` 0.0006032 m^(2)`


    02:49
    View Solution
  9. धातु की किसी आयताकार सहित की लम्बाई , चौड़ाई व मोटाई क्रमशः 4.234m, 1.005 m व 2.01cm है। उचित सार्थक अंकों तक इस शीट का क्षेत्रफल व आयतन ज्ञात कीजिए।


    04:30
    View Solution
  10. पंसारी की तुला द्वारा मापे गये डिब्बे का द्रव्यमान 2.300 kg है। सोने के दो टुकड़े जिनके द्रव्यमान 20.15g व 20.17g है, डिब्बे में रखे जाते हैं। (a) डिब्बे का कुल द्रव्यमान कितना है, (b) उचित सार्थक अंकों तक टुकड़ों के द्रव्यमानों में कितना अंतर है ?


    03:51
    View Solution
  11. कोई भौत्तिक राशि P,चार प्रेक्षण -योग्य राशियों a,b,c तथा d से इस प्रकार सम्बंधित है`:`
    `P= a^(3) b^(2) // ( sqrt(c )d)`
    a,b,c तथा d के मापने में प्रतिशत त्रुटियां क्रमशः 1%,3%,4% तथा 2% है। राशि P में प्रतिशत त्रुटि कितनी है? यदि उपर्युक्त सम्बन्ध का उपयोग करके P का परिकलित मान 3.763 आता है, तो आप परिणाम का किस मान तक निकेतन करेंगे ?


    03:58
    View Solution
  12. किसी पुस्तक में, जिसमें छपाई की अनेक त्रुटियां हैं , आवर्त गति कर रहे किसी कण के विस्थापन के चार भिन्न सूत्र दिए गए हैं -
    (a) `y = a sin 2 pi t //T `
    (b ) `y = a sin v t `
    (c ) `y = ( a //T ) sin t//a `
    (d ) `y = ( a sqrt( 2) ) ( sin 2pi t //T + cos 2pi t //T )`
    ( a = कण का अधिकतम विस्थापन , v= कण की चाल, T = गति का आवर्त काल )। विमीय आधारों पर गलत सूत्रों को निकाल दीजिए।


    03:03
    View Solution
  13. भौतिकी का प्रसिद्ध सम्बन्ध किसी कण के 'चल द्रव्यमान (moving mass)' m, 'विराम द्रव्यमान (rest mass ) `m_(0)`', इसकी चाल v और प्रकाश की चाल c के बीच है। ( यह सम्बन्ध सबसे पहले अलबर्ट आइंस्टाइन के विशेष आपेक्षिकता के सिद्धांत के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुआ था। ) कोई छात्र इस सम्बन्ध को लगभग सही याद करता है लेकिन स्थिरांक c को लगाना भूल जाता है। वह लिखता है -
    `m = ( m_(0))/( ( 1- v^(2))^(1//2))`
    अनुमान लगाइये कि c कहाँ लगेगा।


    02:57
    View Solution
  14. परमाण्विक पैमाने पर लम्बाई का सुविधाजनक मात्रक ऐगस्ट्रम है और इसे `Å : ( 1 Å = 10^(10) m )` द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है। हाइड्रोजन के परमाणु का आमाप लगभग `0.5 Å` है। हाइड्रोजन परमाणुओं के एक मोल का `m^(3)` के कुल आण्विक आयतन कितना होगा ?


    03:51
    View Solution
  15. किसी आदर्श गैस का एक मोल ( ग्राम अणुक) मानक ताप व दाब पर 22.4L आयतन ( ग्राम अणुक आयतन ) घेरता है। हाइड्रोजन के ग्राम अणुक आयतन तथा उसके एक मोल के परमाण्विक आयतन का अनुपात क्या है ? ( हाइड्रोजन के अणु की आमाप लगभग `1Å` मानिए)। यह अनुपात इतना अधिक क्यों है ?


    03:30
    View Solution
  16. इस सामान्य प्रेक्षण की स्पष्ट व्याख्या कीजिए `:` यदि आप तीव्र गति से गतिमान किसी रेलगाड़ी की खिड़की से बाहर देखें तो समीप के पेड, मकान आदि रेलगाड़ी की गति की विपरीत दिशा में तेजी से गति करते प्रतीत होते हैं, परन्तु दूरस्थ पिण्ड( पहाड़ियाँ, चन्द्रमा , तारे आदि ) स्थिर प्रतीत होते हैं। ( वास्तव में, क्योंकि आपको ज्ञात है कि आप चल रहे हैं, इसलिए, यह दूरस्थ वस्तुएँ आपको अपने साथ चलती हुई प्रतीत होती है )।


    04:30
    View Solution
  17. समीपी तारों की दूरियां ज्ञात करने के लिए अध्याय में दिए गए लंबन के सिद्धांत का प्रयोग किया जाता है । सूर्य के परितः अपनी कक्षा में छः महीनों के अंतराल पर पृथ्वी की अपनी, दो स्थानों को मिलाने वाली आधार रेखा AB है। अर्थात आधार रेखा पृथ्वी की कक्षा के व्यास `~~3xx10^(11)m` के लगभग बराबर है। लेकिन, चूंकि निकटतम तारे भी इतने अधिक दूर हैं कि इतनी लंबी आधार रेखा होने पर भी वे चाप के केवल 1" (सेकण्ड, चाप का) की कोटि का लंबन प्रदर्शित करते हैं। खगोलीय पैमाने पर लंबाई का सुविधाजनक मात्रक पारसेक है। यह किसी पिण्ड की वह दूरी है जो पृथ्वी से सूर्य तक की दूरी के बराबर आधार रेखा दो विपरीत किनारों से चाप के 1" का लंबन प्रदर्शित करती है। मीटरों में एक पारसेक कितना होता है?


    05:09
    View Solution
  18. हमारे सौर परिवार से निकटतम तारा 4.29 प्रकाश वर्ष दूर है। पारसेक में यह दूरी कितनी है? यह तारा (ऐल्फा सेंटैरी नामक) तब कितना लंबन प्रदर्शित करेगा जब इसे सूर्य के परितः अपनी कक्षा में पृथ्वी के दो स्थानों से जो छः महीने के अंतराल पर है, देखा जाएगा?


    02:55
    View Solution
  19. भौतिक राशियों का परिशुद्ध मापन विज्ञान की आवश्यकताएं हैं। उदाहरण के लिए, किसी शत्रु के लड़ाकू जहाज की चाल सुनिश्‍चित करने के लिए बहुत ही छोटे समय अंतरालों पर इसकी स्थिति का पता लगाने की कोई यथार्थ विधि होनी चाहिए। द्वितीय विश्व युद्ध में रेकडार की खेज के पीछे वास्तविक प्रयोजन यही था। आधुनिक विज्ञान के उन भिन्न उदाहरणों को सोचिए जिनमें लंबाई, समय, द्रव्यमान आदि के परिशुद्ध मापन की आवश्यकता होती है। अन्य जिस किसी विषय में भी आप बता सकते हैं, परिशुद्धता की मात्रात्मक धारणा दीजिए।


    02:50
    View Solution
  20. जिस प्रकर विज्ञान में परिशुद्ध मापन आवश्यक है उसी प्रकार अल्पविकसित विचारों तथा सामान्य प्रेक्षणों को उपयोग करने वाली राशियों के स्थूल आकलन कर सकना भी उतना ही महत्तवपूर्ण है। उन उपायों को सोचिए (जहां अनुमान लगाना कठिन है वहां राशि की उपरिसीमा पता लगाने का प्रयास कीजिए)।
    a. मानसून की अवधि में भार के ऊपर वर्षाधारी मेघों का कुल द्रव्यमान
    b. किसी हाथी का द्रव्यमान।
    c. किसी तूफान की अवधि में वायु की चाल।
    d. आपके सरि के बालों की संख्या।
    e. आपकी कक्षा के कमरे में वायु के अणुओं की संख्या।


    05:05
    View Solution
  21. सूर्य एक ऊष्म प्लैज्मा (आयनीकृत पदार्थ) है जिसके आंतरिक क्रोड का ताप `10^(7)K` से अधिक और बाह्य पृष्ठ का ताप लगभग 6000 K है। इतने अधिक ताप पर कोई भी पदार्थ ठोस या तरल प्रावस्था में नहीं रह सकता। आपको सूर्य का द्रव्यमान घनत्व किस परिसर में होने की आशा है? क्या आपका ठोसों, तरलों या गैसों के घनत्वों के परिसर में है? क्या आपका अनुमान सही है, इसकी जांच आप निम्नलिखित आंकड़ों के आधार पर कर सकते हैं सूर्य का द्रव्यमान `=2.0xx10^(30)kg,` सूर्य की त्रिज्या `=7.0xx10^(8)m`


    03:25
    View Solution
  22. जब बृहस्पति ग्रह पृथ्वी से 824.7 लाख किलोमीटर दूर होता है तो इसके व्यास की कोणीय माप 35.72" का चाप है। बृहस्पति का व्यास परिकलित कीजिए।


    02:54
    View Solution

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न questions and complete solutions for chapter मात्रक एवं मापन of SANJEEV PUBLICATION of Class 11

All Exercises from SANJEEV PUBLICATION Class 11 PHYSICS मात्रक एवं मापन