Class 10 | MATHS |
Chapter | प्रायिकता |
NCERT HINDI | उदाहरण |
Number Of Questions | 13 |
Academic Year | 2023-24 |
एक चित प्राप्त करने को प्रायिकया ज्ञात कीजिये, जब एक सिक्के को एक बार उछाला जाता है। साथ ही एक पट प्राप्त करने की भी प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक थैले में एक लाल गेंद एक नीली गेंद और एक पीली गेंद है तथा सभी गेंदें एक ही साइज की हैं। कृतिका बिना थैले के अंदर झांकें, इसमें से एक गेंद निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह गेंद
(i) पीली होगी (ii) लाल होगी (iii) नीली होगी
मान लीजिए हम एक पासे को एक बार फेंकते है (i) 4 से बड़े संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है (ii) 4 से छोटी या उसके बराबर संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?
अच्छी प्रकार से फेटी गई 52 पत्तों की एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। इसकी प्रायिकता परिकलित कीजिए कि यह पत्ता:
(i) एक इक्का होगा।
(ii) एक इक्का नहीं होगा।
दो खिलाड़ी संगीता और रेशमा टेनिस का एक मैच खेलते हैं। यह ज्ञात है कि संगीता द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता 0.62 है। रेशमा के जीतने की क्या प्रायिकता है?
सविता और हमीदा दो मित्र है। इसकी क्या प्रायिकता है की दोनों (i) के जन्म -दिन भिन्न-भिन्न हो? (ii) का जन्मदिन एक ही हो? (लीप के वर्ष को छोड़ते हुए)
किसी स्कूल की कक्षा X में 40 विद्यार्थी है जिनमें से 25 लड़कियां हैं और 15 लड़के हैं। कक्षा अध्यापिका को एक विद्यार्थी कक्षा-प्रतिनिधि के रूप में चुनना है फिर वह इन कार्डों को एक थैले में डालकर अच्छी तरह से हिला देती है। इसके बाद वह थैले में से एक कार्ड निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड पर लिखा हुआ नाम एक (i) लड़की का है? (ii) लड़के का है?
एक बक्से में 3 नीले, 2 सफेद और 4 लाल कंचे हैं। यदि इस बक्से में से एक कंचा यादृच्छया निका जाता हे तो इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कंचा (i) सफेद है (ii) नीला है (iii) लाल है?
हरप्रीत दो भिन्न-भिन्न सिक्कों को एक साथ उछालती है ( मान लीजिए एक सिक्का रू0 1 का है और दूसरा सिक्का रू0 2 का है) इसकी क्या प्रायिकता है कि वह कम से कम एक चित प्राप्त करेंगी?
एक म्यूजिकल चेयर खेल में जो महिला संगीत बजा रही थी उसे सलाह दी गई कि वह संगीत प्रारंभ करने के बाद 2 मिनट के अंदर कभी भी संगीत बंद कर दें। इसकी क्या प्रायिकता है कि संगीत प्रारंभ होने के पहले आधे मिनट के अंदर बंद हो जाएगा?
एक लापता हेलीकॉप्टर के बारे में सूचना मिलती है कि वह आकृति में दर्शाए आयताकार क्षेत्र में कहीं गिर गया है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह आकृति में दर्शाई गई झील में गिरा है?
एक डिब्बे में 100 कमीजें हैं जिसमें से 88 अच्छी है तथा 8 में थोड़ी सी खराबी है और 4 में अधिक खराबी है। एक व्यापारी जिम्मी वे ही कमीजें स्वीकार करता है जो अच्छी है जबकि एक अन्य व्यापारी सुजाता उन्हीं कमीजों को अस्वीकार करती है जिनमें खराबी अधिक हैं इस डिब्बे में से एक कमीज को यादृच्छया रूप से निकाला जाता हैं। इसकी कया प्रायिकता है कि वह कमीज
(i) जिम्मी को स्वीकार हो (ii) सुजाता को स्वीकार हो?
एक सलेटी पासे और एक नीले पासे का एक साथ फेंका जाता है। सभी संभावित परिणामों को लिखिए। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों पासों की संख्याओं का योग
(i) 8 है (ii) 13 है (iii) 12 से छोटी या उसके बराबर है।
उदाहरण questions and complete solutions for chapter प्रायिकता of NCERT गणित(HINDI) of Class 10