सततमूल्याङ्कने शिक्षकस्य मुख्यकार्यं किम् भवति?
स्वमताभिलेखनम्
भाषणम्
श्रवणम्
पाठनम्
स्वमताभिलेखनम्
भाषणम्
श्रवणम्
पाठनम्
प्रश्नानुवाद - सतत मूल्याङ्कन में शिक्षक का मुख्यकार्य क्या होता है?
स्पष्टीकरण - छात्रों के द्वारा किये गये अधिगम का निरन्तर आकलन करने हेतु शिक्षक समय-समय पर छात्रों का मूल्यांकन करते हैं। सतत् मूल्यांकन में शिक्षक का मुख्यकार्य स्वमत का अभिलेखन करना। अर्थात् छात्र द्वारा दिये गये उत्तर पर अपनी टिप्पणी/मत को देना है। छात्र द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया गया या सामान्य या निम्नस्तरीय। इन सभी पर शिक्षक द्वारा टिप्पणी की जाती है। जिससे छात्र अपनी कमियों को सुधार सकें।
Important Points
सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन ((Continuous and comprehensive evaluation) भारत के स्कूलों में मूल्यांकन के लिये लागू की गयी एक नीति है जिसे 2009 में आरम्भ किया गया था।)
छात्रों के समुचित विकास का निरंतर और नियमित आकलन है, जिसमें छात्रों के ज्ञानात्मक विकास के सभी पहलुओं का विभिन्न विधियों व उपकरणों द्वारा व्यापक आकलन किया जाता है।
सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन के अंतर्गत दो शब्द आते हैं- सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन। अधिगम एक सतत् प्रक्रिया है अर्थात् यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए शिक्षार्थियों का मूल्यांकन भी निरंतर होना चाहिए। जिससे उन्होंने कितना सीखा, इसका पता चल सके तथा उसमें सुधार हेतु शिक्षक अपनी अध्यापन शैली में अपेक्षित परिवर्तन कर सके।
अतः कहा जा सकता है कि सतत् मूल्यांकन में शिक्षक का मुख्यकार्य स्वमत का अभिलेखन करना है।