Question

निम्नलिखित में से कौन-सी विद्यार्थियों में शब्द संपदा विकसित करने की सबसे अच्छी युक्ति हो सकती है?

A

विपरीतार्थी और समानार्थी शब्द कंठस्थ करना।

B

दिए गए संदर्भ में नए शब्दो के अर्थ के लिए अनुमान लगाना।

C

प्रत्येक नए शब्द के लिए शब्दकोश देखना।

D

सभी नए शब्दों से वाक्य बनाना।

Text Solution
Verified by Experts

शब्द संपदा शब्दों का वे समूह हैं, बच्चे जिसका मतलब जानते हैं। समझकर उनका इस्तेमाल करते हैं। बच्चों का शब्द भण्डार जितना ज्यादा होता है, उनको किसी पाठ को पढ़कर समझने में उतनी ही आसानी होती है।
  • शब्द संपदा जितनी अधिक होगी भाषा उतनी ही समृद्ध मानी जायेगी।
  • किसी भी विकसित या प्रगतिशील भाषा की मूल विशेषता होती है कि उसमें विविध प्रकार के शब्द जुड़ते जाते हैं। हिंदी की शब्द संपदा का वर्गीकरण निम्न आधरों पर किया जा सकता है-
    • स्रोत की दृष्टि से- तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशज
    • निर्माण या गठन की दृष्टि से- रूढ़शब्द, यौगिक, योगरूढ़
    • प्रयोग की दृष्टि से- समान्य, पारिभाषिक
    • परिवर्तनीयता की दृष्टि से- विकारी, अविकारी

शब्द संपदा सीखने-सिखाने के लिए प्रभावशाली-युक्ति निम्नलिखित है-

  • वर्गों की रूपरेखा बनाकर।
  • कक्षा में उचित मुद्रित शिक्षण सामग्री का प्रयोग करके।
  • वर्तनी प्रतियोगिता द्वारा। 
  • छात्रों में स्वाध्याय की प्रवृति को बढ़ाकर।
  • शिक्षक द्वारा अच्छे और नए शब्दों का प्रयोग करके।
  • गद्य या पद्य शिक्षण के दौरान आने वाले नए शब्दो पर बल देकर।
  • शिक्षक द्वारा पाठ में प्रयोग शब्दों के समानार्थी और विलोम शब्द का वर्णन करके।
  • छात्रों को उनके सहपाठियों के साथ अर्थपूर्ण वार्तालाप में लिप्त होने के मौका प्रदान कर।

अतः निष्कर्ष निकलता है कि दिए गए संदर्भ में नए शब्दो के अर्थ के लिए अनुमान लगाना। विद्यार्थियों में शब्द संपदा विकसित करने की सबसे अच्छी युक्ति हो सकती है।