Question

नॉम-चॉमस्की-महोदयेन अधोलिखितेषु किम् उपदिष्टम् ?

A

यदा शिशुः जन्म लभते तदा तस्य भाषायाः प्राथमिकसामर्थ्यं न भवति।

B

कस्यां संस्कृतौ शिशवः जाताः सन्ति इत्याधारेण ते विभिन्नमार्गेः भिन्नभिन्नगत्या भाषायाः अधिग्रहणं कुर्वन्ति।

C

भाषायाः अधिग्रहणं कर्तुं मानवस्य नैसर्गिक सामर्थ्यम् अस्ति।

D

गुणात्मक पुनर्बलनस्य (Positive reinforcement) उत्पादरूपेण बालाः भाषायाः अधिगमं कुर्वन्ति।

Text Solution
Verified by Experts

प्रश्न का अनुवाद - नोम चॉम्स्की महोदय द्वारा निम्नलिखित में क्या कहा गया?

उत्तर - नोम चॉम्स्की महोदय द्वारा कहा गया है कि भाषा का अधिग्रहण करने के लिए मानव की स्वाभाविक क्षमता होती है।

  • नोम चोम्स्की का यह सिद्धांत वर्ष 1959 में दिया गया था। उनके इस सिद्धांत के अनुसार वह मानते हैं कि बालक में भाषा को सीखने की क्षमता जन्मजात होती हैं, अर्थात् भाषा अर्जन करने की क्षमता बचपन से ही छात्र में निहित होती हैं। मनुष्य में भाषा ग्रहण करने की स्वाभाविक क्षमता होती है।
  • भाषा को अर्जन करने की ये क्षमता कुछ निश्चित समय तक होती है। बालक की भाषा अधिग्रहण क्षमता जो होती हैं, वह शुरुआती 5 वर्ष तक प्रभावशील होती हैं। उसके पश्चात् हमें किसी भाषा को सीखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। क्योंकि उसके पश्चात् भाषा को सीखने की क्षमता कम होते रहती हैं।
  •  चोम्स्की मानते हैं कि बालक में भाषा या व्याकरण को सीखने की क्षमता जन्मजात होती हैं, परंतु उस भाषा को सीखने की क्षमता को क्रियान्वयन रूप वातावरण द्वारा दिया जाता हैं। अर्थात भाषा को सीखने हेतु वातावरण/परिवेश का महत्वपूर्ण स्थान होता हैं।

 

अतः कहा जा सकता है कि नोम चाॅम्स्की महोदय द्वारा कहा गया है कि भाषा का अधिग्रहण करने के लिए मानव की स्वाभाविक क्षमता होती है।