Question

श्रीनगरे काचित छात्रा मलयालमभाषां तृतीयभाषारूपेण अधीते। कक्षायां परम्परं सम्पर्कमाध्यमेन सा एकस्मिन् वर्षे एनां भाषां भाषितुं पठितुं च शक्नोति। एतत् किं कथ्यते?

A

भाषा-अधिगमः

B

भाषा-प्राप्तिः

C

भाषा वृद्धिः( Addition)

D

ऋणात्मिका द्विभाषीयता

Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुवादश्रीनगर में कोई छात्रा मलयालम भाषा को तृतीय भाषा के रूप में सीखती है। कक्षा में परम्पर सम्पर्क के माध्यम से वह एक वर्ष में इस भाषा को बोल और पढ़ सकती है। इसे क्या कहा जाता है ?

स्पष्टीकरण - उपरोक्त प्रश्न में दिए गए प्रक्रिया को भाषा अधिगम प्रक्रिया कहते हैं। 

भाषा अधिगम अर्थात् भाषा सीखना 

  • यह भाषा सीखने के मूलभूत कौशल को बेहतर ढंग से समझने के लिए औपचारिक/अनुशिक्षण वातावरण में विचारपूर्वक​ और सचेत प्रयास के परिणाम को संदर्भित करता है।
  • भाषा अधिगम में बच्चों को भाषा कौशल के सभी पहलुओं में कुशल होने के लिए सरल से जटिल नियमों की ओर बढ़ना चाहिए
  • यह शिक्षार्थियों को वास्तविक संचार में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए बोधगम्य इनपुट प्रदान करके प्रभावी ढंग से किया जाता है।
  • यह व्याकरणिक नियमों और संचार में उनके उपयोग का एक बुनियादी ज्ञान है।
  • भाषा एक प्रतीकात्मक, नियम-शासित प्रणाली है, जिसे लोगों के एक समूह द्वारा अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए साझा किया जाता है। एक बच्चे में भाषा का विकास भाषा अधिग्रहण और भाषा अधिगम के माध्यम से होता है। 
  • दूसरी भाषा किसी व्यक्ति की पहली भाषा के अतिरिक्त सीखी गई किसी भी भाषा को संदर्भित करती है, हालाँकि इस अवधारणा को द्वितीय -भाषा अधिगम नाम दिया गया है, लेकिन इसमें तीसरी, चौथी या बाद की भाषाओं के सीखने को भी शामिल किया जा सकता है। 
  • द्वितीय-भाषा/तृतीय भाषा अधिगम से तात्पर्य है कि शिक्षार्थी भाषा को औपचारिक रूप से कक्षा-कक्ष में सीखते हैं। शिक्षण अधिगम को प्रभावित कर सकता है।
  • अधिग्रहण शब्द का प्रयोग मूल रूप से सीखने की प्रक्रिया की अचेतन प्रकृति पर जोर देने के लिए किया गया था। जिसमें बालक अपनी मातृभाषा को सहज रूप से ग्रहण कर लेता है।

 

अतः कहा जा सकता है कि उपरोक्त प्रश्न में दिए गए प्रक्रिया को भाषा अधिगम प्रक्रिया कहते हैं जहाँ एक बालिका औपचारिक परिवेश में मलयालम भाषा को सीखती है।