Question

एक लड़का 140 प्रति मिनट चक्करों के हिसाब से साइकिल चलाता है। यदि पहिये का व्यास 60 सेमी है। तो लड़के द्वारा चलायी गयी साइकिल की चाल प्रति घण्टा ज्ञात कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पहिये का व्यास = 60 सेमी

पहिये की त्रिज्या r = 60/2 = 30 सेमी

साइकिल द्वारा 1 चक्कर में चली दूरी = पहिये की परिधि

= 2πr = 2 x 22/7 x 30 = 1320/7 सेमी

∵ लड़के द्वारा 1 मिनट में लगाये चक्करों की संख्या = 140

तब, 140 चक्करों में चली दूरी = 1320/7 x 140 = 26400 सेमी

= 26400/1000 x 100 किमी = 0.264 किमी

तथा समय = 1 घण्टा = 60 मिनट

∵ 1 मिनट में चली गई दूरी = 0.264 किमी

∴ 60 मिनट में चली गई दूरी = 0.264 x 60 = 15.84 किमी

अतः साइकिल की चाल = 15.84 किमी/घण्टा