Question

एक वृत्ताकार तालाब जिसका व्यास 17.5 मीटर है, के चारों ओर 2 मीटर चौड़ा एक रास्ता है। ₹ 25 प्रति वर्ग मीटर की दर से रास्ते बनाने में कुल लागत ज्ञात कीजिए। (π = 3.14)

Text Solution
Verified by Experts

वृत्ताकार तालाब का व्यास = 17.5 मीटर

वृत्ताकार तालाब की त्रिज्या r = 17.5/2 = 8.75 मीटर

रास्ते की चौड़ाई = 2 मीटर

तब, रास्ते सहित वृत्ताकार तालाब की त्रिज्या R = 8.75 + 2

R = 10.75 मीटर

वृत्ताकार रास्ते का क्षेत्रफल = π(R2 – r2)

= 3.14[(10.75)2 – (8.75)2]

= 3.14[115.5625 – 76.5625]

= 3.14 × 39 = 122.46 मीटर2

₹ 25 प्रति वर्ग मीटर की दर से रास्ता बनाने में कुल लागत =

122.46 × 25 = ₹ 3061.50