Question

कस्मिन् विकल्पे नदी-संज्ञको शब्दः वर्तते ?

A

कवी

B

हरिः

C

लक्ष्मीः

D

इन्द्रः

Text Solution
Verified by Experts

प्रश्न अनुवाद - किस विकल्प में नदी संज्ञक शब्द है ?

  • पाणिनीय अष्टाध्यायी में सूत्रों के द्वारा नदी संज्ञा का विधान किया है। यानी ये सूत्र बताते है कि किन शब्दों को नदी संज्ञा नाम से जाना जाए। स्त्रीलिंग शब्द ईकारान्त अथवा ऊकारान्त है, उन शब्दों को नदी कहते है। ईयङ् और ऊवङ् ये प्रत्यय जिन को होते है, वे शब्द नदी नहीं होते है। परन्तु स्त्री (महिला इस अर्थ में) यह शब्द ईयङ् प्रत्यय वाला होने के बावजूद भी स्त्री इस शब्द की नदी संज्ञा होती है।

स्पष्टीकरण - 

सूत्र - यू स्त्र्याख्यौ नदी अर्थात् दीर्घ ईकारान्त, ऊकारान्त नित्य स्त्रीलिंग शब्दों की नदी संज्ञा होती है। जैसे - नदी, लक्ष्मी, कुमारी आदि 

विकल्प स्पष्टीकरण - 

  1. कवी - यह शब्द इकारान्त पुल्लिङ्ग शब्द है। परन्तु यहां कवी शब्द की जगह कवि शब्द होना था I
  2. हरिः - इकारान्त पुल्लिङ्ग शब्द है।
  3. लक्ष्मीः - ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द है।
  4. इन्द्रः - अजन्त अकारान्त पुल्लिङ्ग शब्द है।

 

इस प्रकार स्पष्ट है कि विकल्प में नदी संज्ञक शब्द लक्ष्मीः है।