Question

शिखरिणी-छन्दसः उदाहरणमस्ति-

A

न जाने भोक्तारं कमिह समुपस्थास्यति विधिः।

B

उद्देशोऽयं सरलकदलीं श्रेणिशोभातिशायी।

C

न खलु न खलु बाणः सन्निपात्योऽयमस्मिन्।

D

सोऽयं न पुत्रकृतकः पदवीं मृगस्ते।

Text Solution
Verified by Experts

प्रश्न का अनुवाद - शिखरिणी छन्द का एक उदाहरण है - स्पष्टीकरण - शिखरिणी यह एक वर्णिक छंद हैं। चार पदों के इस छंद के प्रत्येक पद में सत्रह-सत्रह अक्षर होते हैं। इसके हर चरण में यगण,मगण, नगण,सगण,भगण लघु और गुरू होता है। इसके प्रत्येक चरण में यति छह और ग्यारह वर्णों पर होती है।

Key Points लक्षण - रसै रुद्रैश्छिन्ना यमनसभला गः शिखरिणी यति - रसैः - छः (रस छः होते हैं), रुद्र = ग्यारह (रुद्र ग्यारह होते हैं), छिन्ना = विभक्त हुई, अर्थात् छठे तथा ग्यारहवें वर्ण पर यति होती है। यमनसभलागः = क्रम से यगण, मगण, नगण, संगण, भगण, लघु तथा गुरु होने पर शिखरिणी छन्द होता है।

Important Points कालिदास रचित शाकुन्तल में शकुन्तला के अछूते सौंदर्य को देखकर दुष्यंत ऐसे ही उपमा देते हैं -

उदाहरण -

श्लोक- अनाघ्रातं पुष्पं किसलयमलूनं कररुहै, रनाविद्धं रत्नं मधु नवमनास्वादितरसम्।

अखण्डं पुण्यानां फलमिव च तद्रूपमनघं, न जाने भोक्तारं कमिह समुपस्थास्यति विधिः।।

अर्थ- यह तो अनसूँघा फूल है, अनछुआ पत्ता है, अनबिंधा रत्न है, अनचाखा शहद है। न जाने कितने संचित पुण्यों के फल जैसी इस शकुन्तला को पता नहीं विधाता ने किसके भाग्य में लिखा है। लक्षण अनुसार यह उदाहरण प्रतीत होता है। अतः स्पष्ट है कि, न जाने भोक्तारं कमिह समुपस्थास्यति विधिः यह शिखरिणी का उदाहरण है।