Question

मुदित महीपति मंदिर आए। सेवक सचिव सुमंत्र बुलाए। में कौन सा अलंका रहै। सही विकल्प चुनिए ?

A

अनुप्रास अलंकार

B

भ्रांतिमान अलंकार

C

संदेह अलंकार

D

यमक अलंकार

Text Solution
Verified by Experts

  • अनुप्रास अलंकार यहाँ सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत है।
  • जिस अलंकार में एक शब्द अथवा वर्ण की बार-बार पुनरावृत्ति होती है तो वह अनुप्रास अलंकार कहलाता है।
  • यहाँ म शब्द की बारबार आवृत्ति हो रही है तो यहाँ सही विकल्प अनुप्रास अलंकार ही होगा।

 

स्पष्टीकरण:

अनुप्रास अलंकार

वर्णों की आवृत्ति को अनुप्रास कहते है।
आवृत्ति का अर्थ किसी वर्ण का एक से अधिक बार आना है।

भ्रांतिमान अलंकार

जहाँ समानता के कारण एक वस्तु में दूसरी वस्तु का भ्रम हो, वहाँ भ्रांतिमान अलंकार होता है।

संदेह अलंकार

उपमेय में जब उपमान का संशय हो तब उसे संदेह अलंकार कहते हैं।

जहाँ किसी वस्तु या व्यक्ति को देख कर संशय बना रहें, निश्चय न हो वहाँ सन्देह अलंकार होता है।

 

यमक अलंकार

जिस काव्य में समान शब्द के अलग-अलग अर्थों में आवृत्ति हो, उसे यमक अलंकार कहते हैं।
यानी जहाँ एक ही शब्द जितनी बार आए उतने ही अलग-अलग अर्थ दे।