Question

DNA फिंगरप्रिंटिंग की उपयोगिता का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

डीएनए का पूरा नाम डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड है। यह रसायन प्रत्येक जीव जंतु की हर कोशिका में पाया जाता है, परंतु इसकी एक खास बात होती है कि कभी भी एक व्यक्ति या एक जीव का डीएनए दूसरे जीव के डीएनए से मेल नहीं खाता है। डीएनए कि इसी विशेषता का उपयोग डीएनए फिंगरप्रिंटिंग में किया जाता है।

1. अपराधों एवं पारिवारिक मामलों की जाँच-अपराध के मामले में मौका ए वारदात पर मिले बाल, कोशिका वीर्य व अन्य शरीर के उत्को को संदिग्ध अपराधी के डीएनए से मिलाया जाता है जिससे कि उस अपराधी के अपराध को सिद्ध किया जाता है। भारतीय न्याय व्यवस्था ने डी एन ए फिंगर प्रिंटिंग को ठोस साक्ष्य के रूप में स्वीकार कर लिया है। मृतक के शरीर के बिखरे हुए टुकड़ों की पहचान करने के लिये भी इस तकनीक का प्रयोग किया गया है।

2. आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य जाँच महिला के गर्भधारण के समय बच्चे के अंदर पाई जाने वाली अनुवांशिक बीमारियों के बारे में भी डीएनए फिंगरप्रिंटिंग से पता चल सकता है।