गति के नियम - Previous Year Questions

By Shubham Paliwal Sir

गैलेलियो प्रयोग में, यदि द्वि - आनत तल के एक तल के ढाल को दूसरे तल के ढाल की अपेक्षा काट दिया जाता है, दूसरे तल के ढाल को घटा दिया जाता है, तो विरामावस्था से छोड़ी गई गेंद एक तल पर नीचे की ओर लुढ़कती हुई आती है तथा दूसरे तल पर चढ़ जाती है, तब दूसरे तल पर गेंद की ऊँचाई होगी

Aप्रारम्भिक ऊँचाई से कम
Bप्रारम्भिक ऊँचाई से अधिक
Cप्रारम्भिक ऊँचाई के बराबर
Dप्रारम्भिक ऊँचाई से कम या अधिक

जड़त्व कहलाता है

Aबल का प्रतिरोध
Bपरिवर्तन का प्रतिरोध
Cसंवेग का प्रतिरोध
Dइनमें से कोई नहीं

किसने विचार दिया कि एकसमान वेग से गति करते हुए किसी कण को किसी बल की आवश्यकता नहीं होती है, यदि घर्षण बल शून्य है।

Aअरस्तू
Bन्यूटन
Cगैलेलियो
Dआइन्सटीन

न्यूटन का प्रथम नियम निम्न में से किस नियम पर आधारित है ?

Aगुरुत्वाकर्षण के नियम पर
Bगैलेलियो के द्वारा दिए गए जड़त्व के नियम पर
Cविकल्प (a) तथा (b) दोनों
Dउपरोक्त में से कोई नहीं

विरामावस्था तथा एकसमान रेखीय गति की अवस्था समान है, क्योकि

Aदोनों पर कोई बल कार्यरत् नहीं है
Bविपरीत दिशा में कार्यरत् दो समान बल, दोनों पर कार्य कर रहे हैं
Cविकल्प (a) तथा (b) दोनों
Dउपरोक्त में से कोई नहीं

एक वस्तु एकसमान रेखीय गति की अवस्था में सदैव रखती हैं

Aशून्य त्वरण
Bअशून्य त्वरण
Cशून्य वेग
Dअशून्य वेग

माना कि एक कम वजन वाला वाहन (एक छोटी कार ) ओर एक भारी वजन वाला वाहन (भारी ट्रक ) एक क्षैतिज सड़क पर पार्क (park) किए गए हैं, तब कौन-सा कथन सही हैं ?

Aट्रक को धक्का देने के लिए अधिक बल की आवश्यकता हैं।
Bट्रक तथा कार को धक्का देने के लिए समान बल की आवश्यकता हैं।
Cवाहनों को गति कराने के लिए किसी बल की आवश्यकता नहीं हैं।
Dउपरोक्त में से कोई नहीं

यदि चलती हुई बस अचानक रूकती है, तो हमारे पैर घर्षण के कारण रुक जाते हैं, जोकि बस के फर्श और पैर के बीच आपेक्षिक गति का विरोध करता हैं, परन्तु निम्न में से किसके कारण हमारे शरीर का शेष भाग आगे की ओर गिरता हैं ?

Aसंवेग
Bबल
Cजड़त्व आघूर्ण
Dआवेग

यदि कोई बाह्म बल कण पर कार्यरत् नहीं है, तो कण के विषय में नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है ?

Aकण विराम में हो सकता है।
Bकण एकसमान वेग से सीधे पथ पर गति करता है।
Cकण वृत्त पर एकसमान चाल से गति करता है।
Dउपरोक्त में से कोई नहीं

जब हम किसी गेंद से बँधे हुए धागे को काटते हैं, जोकि वृत्तीय गति में हो, तो गेंद स्पर्शरेखीय रूप से निम्न में से किसके कारण वृत्तीय पथ से दूर होती हैं ?

Aगति का जड़त्व
Bदिशा का जड़त्व
Cविकल्प (a) तथा (b) दोनों
Dइनमें से कोई नहीं

विरामावस्था और एकसमान रेखीय गति की अवस्था तुल्य नहीं हैं, जब

Aदोनों घर्षणहीन सतह पर हैं
Bदोनों खुरदरे सतह पर हैं
Cविकल्प (a) तथा (b) दोनों
Dइनमें से कोई नहीं

धरती की गति को अनदेखा करें | मान लें की अचानक धरती वस्तुओं को आकर्षित करना बंद कर देती है | धरती की सतह पर खड़ा एक व्यक्ति

Aखड़ा ही रहेगा
Bऊपर जाएगा
Cपृथ्वी में धसेगा
Dया तो (b) या (c )

अन्तरिक्ष यात्री (astronaut) 100 मी से2 की नियत दर पर तारों के मध्य आकाश में त्वरित छोटे अन्तरिक्षयान के बाहर अचानक (accidentally) अलग हो जाता है, तो अन्तरिक्षयान के बाहर तत्काल ही अन्तरिक्ष यात्री का त्वरण क्या होगा ? ( माना कि अन्तरिक्षयान पर गुरुत्वाकर्षण बल लागू करने के लिए निकट में कोई तारे नहीं है )

A0
B1
C
Dआँकड़े अपर्याप्त हैं

एक अन्तरिक्ष यात्री 100 मी से1 की नियत दर पर तारों के मध्य आकाश में सफर करते हुए अन्तरिक्षयान से अचानक अलग हो जाता है, तो अन्तरिक्षयान के बाहर तत्काल ही अन्तरिक्ष यात्री का वेग क्या होगा ?

A100 मी से1
B50 मी से1
C0 मी से1
D200मी से 1

पिण्ड को गति में बनाए, रखने के लिए एक बाह्म बल की आवश्यकता होती है। यह विचार किसने दिया ?

Aगैलेलियो
Bअरस्तू
Cआइन्सटीन
Dन्यूटन

जब किसी पिण्ड को विराम से छोड़ा जाता है, तो गति होती है

Aएकसमान त्वरित
Bएकसमान मन्दित
Cसमान
Dइनमें से कोई नहीं

द्रव्यमान m के एक कण की गति y=ut+gt2 द्वारा दी गई है, तो कण पर कार्यरत् बल है।

Aशून्य
Bmg
C2 mg
D3 mg

एक 1.5 किग्रा की गेंद को ऊर्ध्वाधर फर्श पर छोड़ा जाता है। यह फर्श पर 25 मी से1 की चाल से टकराती है। यह 15 मी से1 की प्रारम्भिक गति से प्रतिक्षिप्त (rebounds) होती है। यदि गेंद 0.03 सेकण्ड तक सम्पर्क में है, तो गेंद के द्वारा फर्श पर लगाया गया बल होगा

Aa. 2000 न्यूटन
Bb. 3000 न्यूटन
Cc. 3500 न्यूटन
Dd. 4000 न्यूटन

किसी मशीन गन (gun) द्वारा 1200 "मी से"^(-1) के वेग से 40 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली दागी जाती है। यदि गन को पकड़ा हुआ आदमी बन्दूक पर 144 न्यूटन का अधिकतम बल लगा सकता है, तो अधिक से अधिक एक सेकण्ड (per second) में कितनी गोलियाँ दागी जा सकती है ?

Aकेवल एक
Bतीन
Cगोलियों की कोई भी संख्या दागी जा सकती है
D144×48

एक बल्लेबाज 12 1 की प्रारम्भिक गति को परिवर्तित किए बिना गेंदबाज की दिशा में सीधे शॉट (shot) लगाता है। यदि गेंद का द्रव्यमान 0.15 किग्रा है, तो गेंद को प्रदान किया गया आवेग होगा (गेंद की रेखीय गति की कल्पना कीजिए )

A1.8 न्यूटन -सेकण्ड
B3.6 न्यूटन -सेकण्ड
C3.6 न्यूटन -मी
D1.8 न्यूटन -मी

0.04 किग्रा की एक गोली, जोकि 90 मी से1 की चाल से गतिशील है, लकड़ी के एक भारी ब्लॉक में प्रवेश करती है और 3 सेकण्ड बाद रुक जाती है, तो गोली पर ब्लॉक के द्वारा लगाया गया औसत प्रतिरोधी बल है

A1 न्यूटन
B1.2 न्यूटन
C2 न्यूटन
D3 न्यूटन

एक चिड़िया एक बड़े बन्द पिंजरे (cage) में बैठी हुई है, जोकि एक कमानीदार तुला पर रखा हुआ है। यह 25 न्यूटन का वजन अभिलेख (record) करती है। चिड़िया ( द्रव्यमान m=0.5 किग्रा ) 2 2 के त्वरण से पिंजरे में ऊपर की ओर उड़ती है, तो अब कमानीदार तुला कितने न्यूटन का भार (weight) अभिलेख (record) करेगी ?

A24 न्यूटन
B25 न्यूटन
C26 न्यूटन
D20 न्यूटन

एक छात्र स्वयं को, अपने बाल ऊपर की ओर खींचकर, ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करता है। वह सफल नहीं होता क्योंकि

Aलगाया गया बल छोटा है।
Bजकड़ (gripping) के समय घर्षण बल कम है।
Cजड़त्व के न्यूटन के नियम जीवित प्राणियों के लिए उपयुक्त नहीं है।
Dप्रयुक्त बल निकाय के लिए आन्तरिक है।

नीचे दिए गए कथनों में से न्यूटन की गति के तीसरे नियम के विषय में कौन-सा कथन सही नहीं है ?

Aप्रत्येक क्रिया की समान व विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।
Bक्रिया व प्रतिक्रिया एक ही पिण्ड पर कार्य करते हैं।
Cक्रिया व प्रतिक्रिया के बीच कोई कारण- प्रभावित सम्बन्ध नहीं हैं।
Dक्रिया व प्रतिक्रिया बल समकालिक हैं।

एक किताब मेज पर रखी हुई है। किताब की मेज पर क्रिया तथा मेज की किताब पर प्रतिक्रिया के बीच का कोण है

A0
B30
C45
D180