सरल रेखा में गति - Previous Year Questions

By Shubham Paliwal Sir

एक खिलौना कार (जिस पर आवेश q है) किसी एकसमान विद्युत क्षेत्र E के प्रभाव में घर्षणहीन समतल क्षैतिज पृष्ठ पर गतिमान है। एक सेकण्ड के अन्तराल में बल qE के कारण इसका वेग 0 से 6 मी/से हो जाता है, उसी क्षण विद्युत क्षेत्र की दिशा उत्क्रमित कर दी जाती है। इस क्षेत्र के प्रभाव में खिलौना कार और 2 सेकण्ड तक गति करती रहती है। 0 से 3 सेकण्ड के बीच खिलौना कार के औसत वेग और औसत चाल क्रमश: हैं

A1 मी/से, 3.5 मी/से
B1 मी/से, 3 मी/से
C2 मी/से, 4 मी/से
D1.5 मी/से, 3 मी/से

यदि किसी समय पर, किसी कण के x तथा y निर्देशांक क्रमश: x=5t2t2 तथा y=10t है (जहाँ x तथा y मीटर में और t सेकण्ड में है।), तो t = 2s पर उस कण का त्वरण होगा

A0
B5 मी/से2
C4ˆi मी/से2
D8 मी/से2

एक दिन में मैट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर (चलती सीढ़ी) के न चलने पर प्रीति, उसकी सीढ़ियों पर पैदल ऊपर चढ़ती है इसमें उसे t1 समय लगता है। अन्य दिनों में जब एस्केलेटर चल रहा होता है, तब वह उस पर खड़ी रह कर, t2 समय में ऊपर पहुँच जाती है, तो उसके द्वरा चलते हुए एस्केलेटर पर चलकर ऊपर चढ़ने में लिया गया समय होगा

At1+t22
Bt1t2t2t1
Ct1t2t2+t1
Dt1t2

दो कारें P तथा Q एक ही समय पर किसी बिन्दु से सरल रेखा में चलना प्रारम्भ करती है और उनकी स्थितियों को क्रमश: XP(t)=at+bt2 तथा XQ(t)=ftt2 से निरूपित किया जाता है। किस समय पर इन दोनों का वेग समान होगा?

Afa2(1+b)
Baf1+b
Ca+f2(b1)
Da+f2(1+b)

यदि किसी कण का वेग v=At+Bt2 है, यहाँ A और B स्थिरांक हैं, तो इस कण के द्वारा 1s और 2s समय में चली बीच की दूरी होगी

A3A+7B
B3A2+7B3
CA2+B3
D32A+4B

एकांक द्रव्यमान का कोई कण एकविमीय गति करता है और इसका वेग निम्नांकित समीकरण के अनुसार परिवर्तित होता है
v(x)=βx2n
जहाँ, β तथा n स्थिरांक हैं तथा x कण की स्थिति है, तो इस कण के त्वरण को x के फलन के रूप में निम्न में से किस प्रकार निरूपित किया जा सकता है?

A2nβ2x2n1
B2nβ2x4n1
C2β2x2n+1
D2nβ2e4n+1

एक कण इस प्रकार गति करता है, कि इसके स्थिति निर्देशांक (x, y) निम्न प्रकार हैं
(2मी, 3मी), समय t = 0 पर,
(6मी, 7मी), समय t = 2 से पर
तथा (13मी, 14मी), समय t = 5 से पर
तो, t = 0 से t = 5 से तक, औसत वेग सदिश (vav) होगा

A15(13ˆi+14ˆj)
B73(ˆi+ˆj)
C2(ˆi+ˆj)
D115(ˆi+ˆj)

एक सरल रेखा के अनुदिश किसी कण की गति की समीकरण x=8+12tt3 के द्वारा प्रदर्शित की जाती है, जहाँ x मीटर में तथा t सेकण्ड में है। वेग शून्य होने पर कण का मन्दन है

A24 मी/से2
Bशून्य
C6 मी/से2
D12 मी/से2

v1 वेग से एक कण अपनी तय दूरी की आधी दूरी तय करता है, तथा शेष आधी दूरी v2 वेग से तय करता है। पूरी यात्रा के दौरान इसकी औसत चाल है

Av1v2v1+v2
B2v1v2v1+v2
C2v21+v22v21+v22
Dv1+v22

एक वस्तु पूर्व दिशा की ओर 30 मी/से के वेग से जा रही है। 10 सेकण्ड के बाद यह वस्तु 40 मी/से के वेग से उत्तर की ओर गति करती है। वस्तु का औसत त्वरण है

A7 मी/से2
B7 मी/से2
C5 मी/से2
D1 मी/से2

एक गेंद विरामावस्था से t = 0 समय पर किसी ऊँचे प्लेटफॉर्म से छोड़ी जाती है। इसके 6 सेकण्ड बाद उसी प्लेटफॉर्म से एक अन्य गेंद चाल v के साथ नीचे की ओर फेंकी जाती है। दोनों गेंदें 18 सेकण्ड बाद मिलती हैं, तब v का मान होगा (g = 10 मी/से2)

A75 मी/से
B55 मी/से
C40 मी/से
D60 मी/से

एक कण समीकरण x=(t+5)1 के अनुसार t सेकण्ड में x दूरी तय करता है, तब कण का त्वरण अनुक्रमानुपाती होगा

A(वेग)32
B(दूरी)2
C(दूरी)2
D(वेग)23

एक बस 10 मी/से की चाल से एक सीधी सड़क पर गतिमान है। एक स्कूटर चालक 100 सेकण्ड में बस से आगे निकलना चाहता है। यदि बस, स्कूटर चालक से 1 किमी की दूरी पर है, तब स्कूटर चालक को किस चाल से बस का पीछा करना चाहिए?

A20 मी/से
B40 मी/से
C25 मी/से
D10 मी/से

एक कण विरामावस्था से आरम्भ कर 43 मी/से2 के त्वरण से गतिमान है। विरामावस्था से तीसरे सेकण्ड में, यह कितनी दूरी तय करेगा?

A6 मी
B4 मी
C103 मी
D193 मी

एक कण के लिए दूरी-समय वक्र निम्न चित्र में दिखाया गया है।
ocr_image
इसका अधिकतम तात्कालिक वेग वक्र के किस बिन्दु के निकट होगा?

AB
BC
CD
DA

एक कण अचर त्वरण से एक सीधी रेखा पर चल रहा है। गति के दौरान t सेकण्ड में 135 मी दूरी चलने पर, इसका वेग 10 मी/से से 20 मी/से हो जाता है।
t का मान होगा

A10 से
B1.8 से
C12 से
D9 से

X-अक्ष पर किसी कण का समय t के सन्दर्भ में निर्धारित स्थान x, समीकरण x=9t2t3 द्वारा व्यक्त किय जा सकता है, जबकि x मी में तथा t सेकण्ड में है। + x-दिशा में कण का स्थान क्या होगा, जब उसकी चाल उच्चतम होगा?

A32 मी
B54 मी
C81 मी
D24 मी

एक कण सीधी रेखा OX पर चल रहा है। समय t (सेकण्ड में) पर कण की O से दूरी x (मी में) है
x=40+12tt3
यह कण विरामावस्था तक पहुँचने में कितनी दूरी तय करेगा?

A24 मी
B40 मी
C56 मी
D16 मी

दो पिण्ड, A (द्रव्यमान 1 किग्रा) और B (द्रव्यमान 3 किग्रा) को क्रमानुसार ऊँचाइयों 16 मी और 25 मी से छोड़ा गया है। इनके पृथ्वी तल तक पहुँचने में क्रमागत समयों का अनुपात होगा

A54
B125
C512
D45

एक गेंद को ऊर्ध्वाधरत: ऊपर फेंका गया। जब, यह अपनी अधिकतम ऊँचाई की आधी दूरी पर पहुँचती है, तो इसका वेग 10 मी/से होता है। गेंद कितनी ऊपर जाएगी? (g = 10 मी/से2)

A10 मी
B5 मी
C15 मी
D20 मी

किसी कण का समय t के साथ विस्थापन (x) इस प्रकार है x=aeαt+beβt, जहाँ a,b,α और β धनात्मक नियतांक हैं। कण का वेग

Aα और β से मुक्त होगा
Bशून्य हो जाएगा, जब α=β होगा
Cसमय के साथ घटेगा
Dसमय के साथ बढ़ेगा

एक आदमी कुछ गेंदों को एक समान गति से 2 से के अन्तराल पर एक-एक करके ऊपर फेंकता है। वह गेंदों को किस वेग से फेंके ताकि किसी भी समय दो से अधिक गेंदे हवा में रहे? (दिया है, g = 9.8 मी/से2)

Aकेवल 19.6 मी/से की गति से
B19.6 मी/से से अधिक
Cकम से कम 9.8 मी/से की गति से
D19.6 मी/से से कम किसी भी गति से

यदि एक गेंद को u गति से ऊर्ध्वाधरत: ऊपर फेंका गया हो, तो नीचे गिरते समय अन्तिम t सेकण्ड में यह कितनी दूरी तय करेगी?

A(u+gt)t
But
C12gt2
Dut12gt2

एक कण का विस्थापन समय के साथ s=3t3+7t2+5t+8 से प्रदर्शित होता है, जहाँ s मीटर में तथा t सेकण्ड में है। t=1 से पर कण का त्वरण होगा

A10 मी/से2
B18 मी/से2
C32 मी/से2
Dशून्य

एक कार शून्य से चलकर 20 से में 144 किमी/घण्टा का वेग प्राप्त कर लेती है। इसके द्वारा कितनी दूरी तय की गयी?

A2880 मी
B1440 मी
C400 मी
D20 मी