उच्च पादपों में प्रकाश - संश्लेषण - Previous Year Questions

By Parth Sir

निम्नलिखित चार कथनों (A-D) को पाढ़िए
(A) फोटोफॉस्फोरिलेशन तथा ऑक्सीडेटिव फॉस्फोरिलेशन, दोनों में कला के आर पार प्रोटोनों का श्रमसाध्य अभिगमन होता है
(B) द्वि बीजपत्री तनों में नई ऐधा द्वितीयक वृद्धि के समय परिरंभ की कोशिकाओं से बनती है
(C) ग्लोरीओसा तथा पीटूनिया के पुष्पों मे पुंकेसर पृथक होते हैं
(D) सहजीवी नाइट्रोजन योगिकीकार मृदा में स्वतंत्र अवस्था में भी पाये जाते हैं
उपरोक्त कथनों में कितने कथन सही हैं

Aदो
Bतीन
Cचार
Dएक

कुल सौर विकिरण में PAR अनुपात होता है

Aलगभग 60%
B50% से कम
C80% से अधिक
Dलगभग 70%

C3 एवं C4 पौधों में एक प्रमुख अन्तर करने वाली प्रक्रिया क्या है-

Aवाष्पोत्सर्जन
Bग्लाइकोलाइसिस
Cप्रकाश-संश्लेषण
Dप्रकाश श्वसन

निम्न में से पादप कोशिका की रसधानी में जल घुलित वर्णक कौन-से होते हैं?

Aपर्णहरिस
Bकैरोटिनॉइड
Cएन्थोसायनिन
Dजैन्थोफिल

उच्च पादपों में हरितलवक के स्ट्रोमा में उपस्थित होते हैं-

Aप्रकाश-स्वतन्त्र अभिक्रिया के एन्जाइम
Bप्रकाश-निर्भर अभिक्रिया के एन्जाइम
Cराइबोसोम
Dपर्णहरिम

ऑक्सीडेटिव फॉस्फोरिलेशन होता है

AATP में फॉस्फेट वर्ग का ऑक्सीकरण
Bफॉस्फेट वर्ग का ATP से जुड़ जाना
Cक्रियाधार (Substrate) के ऑक्सीकरण के दौरान इलेक्ट्रॉन के अलग किए जाने से उत्पन्न ऊर्जा द्वारा ATP का निर्माण
Dएक क्रियाधार से ADP तक फॉस्फेट वर्ग के स्थानान्तरण द्वारा ATP का निर्माण

निम्नलिखित चार कथनों A, B, C तथा D को पढ़िए तथा उस विकल्प का चयन कीजिए, जिसमें दोनों कथन सत्य हों।
A. प्रकाश-अभिक्रिया की Z-स्कीम केवल PS-I की उपस्थिति में होती है।
B. चक्रीय प्रकाश फॉस्फोरिलीकरण में केवल PS-I क्रियाशील होती है।
C. चक्रीय प्रकाश फॉस्फोरिलीकरण के परिणाम स्वरूप ATP तथा NADPH, का संश्लेषण होता है।
D. स्ट्रोमा लैमिली में PS-II तथा NADP का अभाव होता है।

AII तथा IV
BI तथा II
CII तथा III
DIII तथा IV

किसमें प्रकाश-संश्लेषण में ऑक्सीजन नहीं निकलती

Aसाइकस
Bनॉस्टॉक
Cहरित-सल्फर जीवाणु
Dकारा

निम्नलिखित में से वह कौनसी प्रक्रिया है, जो C3 और C4 पादपों के बीच मुख्य रूप से विभेद करती हैं :

Aकैल्विन चक्र
Bप्रकाश श्वसन
Cश्वसन
Dग्लाइकोलाइसिस

एमर्सन का संवृद्धि प्रभाव और लाल पतन प्रभाव, किसकी खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

Aदो प्रकाश तन्त्रों का एक साथ कार्य करना
Bप्रकाश फॉस्फोरिलीकरण और चक्रीय इलेक्ट्रॉन अभिगमन
Cऑक्सीकारी फॉस्फोरिलीकरण
Dप्रकाश फॉस्फोरिलीकरण और अचक्रीय इलेक्ट्रॉन अभिगमन

निम्नलिखित में से किसमें प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रथम CO2 स्थिरीकरण उत्पाद के रूप में PGA खोज की गई

Aब्रायोफाइट
Bअनावृतबीजी
Cआवृतबीजी
Dशैवाल

टमाटर के कुछ सामान्य नवोद्भिदों को अंधेरे कक्ष मे रखा गया। कुछ दिनों के बाद वे वर्णकहीन के जैसे सफेद हुए पाये गये। उनका वर्णन करने के लिए आप निम्नलिखित में से किस शब्द का प्रयोग करेंगे?

Aउत्परिवर्तित
Bअन्तरारोहित
Cपाण्डुरित
Dनिष्पत्रित

वर्णकीलवक (Chromatophore) किस क्रिया में भाग लेते हैं?

Aप्रकाश-संश्लेषण
Bवृद्धि
Cगति
Dश्वसन

कैम (CAM) पौधों की सहायता करता है

Aद्वितीयक वृद्धि में
Bरोग प्रतिरोधकता में
Cप्रजनन में
Dजल संरक्षण में

ऑक्सीजनिक प्रकाश संश्लेषण होता है

Aक्रोमेशियम में
Bऑसिलैटोरिया में
Cरोडोस्पाइरिलम में
Dक्लोरोबियम में

आपके उद्यान में एक पादप प्रकाश श्वसन से होने वाली हानि से बचता है, उसकी जल उपयोग की दक्षता उन्नत है, वह उच्च ताप पर प्रकाश-संश्लेषण की उच्च दर को दर्शाता है और उसकी नाइट्रोजन उपयोग की दक्षता उन्नत हैI आप इस पादप को निम्नलिखित में से किस कार्यिकीय समूह में रखेंगे?

AC4
BCAM
Cनाइट्रोजन स्थिरीकारक
DC3

पादप वर्णक (Pigment) क्या है?

Aग्लाइकोप्रोटीन
Bलाइपोप्रोटीन
Cक्रोमोप्रोटीन
Dफ्लैवोप्रोटीन

निम्नलिखित में कौन-सा एक प्रकाश-संश्लेषण की प्रकाश-अभिक्रिया का उत्पाद नहीं है

ANADPH
BNADH
CATP
Dऑक्सीजन

निम्न में से किसके कारण C3 पादपों की तुलना में C 4 पादप प्रकाश-संश्लेषण में अधिक सक्षम होते है -

Aउच्च पर्णीय क्षेत्र
Bपत्तियों की कोशिकाओं में हरितलवकों की अधिक संख्या में उपस्थिति
Cपतली उपत्वचा की उपस्थिति
Dप्रकाश-श्वसन की निम्न दर

प्रकाश श्वसन के दौरान कोशिकांगों (Organelles) का सही क्रम है

Aहरितलवक - गॉल्जीकाय - माइटोकॉण्ड्यिा
Bहरितलवक - रुक्ष अन्तःप्रद्रव्यी जालिका - डिक्टियोसोम्स
Cहरितलवक - माइटोकॉण्ड्रिया - परॉक्सीसोम
Dहरितलवक - रिक्तिका - परॉक्सीसोम

निम्नलिखित में से किसमें फास्फोइनॉल पाइरूवेट (पी.इ.पी) एक प्राथमिक CO2 ग्राही है?

AC4 पादप
BC2 पादप
CC3 और C4 पादप
DC3 पादप

प्रकाश-संश्लेषण की दर को प्रभावित करने वाले कारकों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

Aवायुमण्डलीय CO2 की सान्द्रता 0.5% तक बढ़ने से CO2 स्थिरीकरण की दर बढ़ सकती हैI
BC3 पादप उच्च तापमान की प्रतिक्रिया में बढ़ा हुओं प्रकाश-संश्लेषण दर्शाते हैं, जबकि C4 पादपों के लिए तापमान अपेक्षाकृत काफी कम होता हैI
Cटमाटर एक हरितगृह फसल है, जिसे उच्च उपज पाने के लिए CO2 प्रचुरित वायुमण्डल में उगाया जा सकता हैI
DCO2 स्थिरीकरण के लिए प्रकाश संतृप्ति, पूर्ण सूर्य प्रकाश के 10% पर होती हैI

क्रैन्ज शारीरिकी निम्नलिखित में से‌ किसकी पत्‍तियों का एक प्रमुख अभिलक्षण है?

Aआलू
Bगेहूँ
Cगन्ना
Dसरसों

प्रकाश-संश्लेषण में प्रकाश-स्वतन्त्र अभिक्रियाएँ कहाँ होती हैं?

Aथाइलैकॉइड अवकाशिका
Bप्रकाश तन्त्र-I
Cप्रकाश तन्त्र-II
Dपीठिकीय आधात्री

क्रेन्ज शारीरिकी (Anatomy) में, पूलाच्छद कोशिकाओं (Bundle sheath cells) में होते हैं

Aपतली भित्तियाँ, अनेक अन्तरकोशिकीय स्थान, किन्तु कोई हरितलवक नहीं
Bमोटी भित्तियाँ, बड़ी संख्या में हरितलवक, किन्तु कोई अन्तरकोशिकीय स्थान नहीं
Cपतली भित्तियाँ, कुछ हरितलवक, किन्तु कोई अन्तरकोशिकीय स्थान नहीं
Dमोटी भित्तियाँ, अनेक अन्तरकोशिकीय स्थान तथा कुछ हरितलवक