NEET 2024 BIOLOGY QUESTIONS

by Parth sir

Question 1 - Select One

निम्न में से कौन-सा सत्य कथन है?

Aलैटिन उत्पति को दर्शाने के लिए वैज्ञानिक नाम के दोनों शब्द गहरे अक्षरों में लिखे जाते हैं।
Bवैज्ञानिक नाम सामान्यतया ग्रीक में होते हैं
Cवैज्ञानिक नाम का प्रथम शब्द जाती संकेत पद को दर्शाता है तथा दूसरा घटक वंश को दर्शाता है।
Dजैविक नाम का प्रथम शब्द वंश को दर्शाता है जो कि बड़े अक्षर से शुरू होता है, जबकि जाति संकेत पद छोटे अक्षर से शुरू होता है।
Question 2 - Select One

निम्नलिखित विभिन्न टैक्सा को उनके पद के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित करिए-
(A) पोएसी
(B) पॉलीमोनिएल्स
(C) पैन्थेरा
(D) मोनोकॉटिलिडनी

ACABD
BDCBA
CCBAD
DDBAC
Question 3 - Select One

वर्गीकरण की सबसे बड़ी इकाई है:

Aवंश
Bजाति
Cगण
Dजगत
Question 4 - Select One

वर्गीकरण की द्विजगत प्रणाली का उपयोग लम्बे समय से किया जा रहा था लेकिन इसे अपर्याप्त पाया गया क्योंकि-

Aपादप व जंतुओं को आसानी से वर्गीकृत किया जा सकता था।
Bयह समझने में आसान थी।
C(1) और (2) दोनों
Dबड़ी संख्या में जीवों को न तो पादपों में रखा गया न ही जंतुओं में।
Question 5 - Select One

कथन 1: जुगाली करने वाले जीवों के गोबर से मीथेन के उत्पादन के लिए हेलोफाइलस जिम्मेदार जीव है।
कथन 2: हेलोफाइल एक प्रकार का आर्किबैक्टेरिया है जो अत्यधिक प्रतिकूल निवास स्थान में रहता है।

Aकथन-1 और कथन-2 दोनों सही है।
Bकेवल कथन-1 गलत है।
Cकेवल कथन-2 गलत है।
Dदोनों कथन गलत हैं।
Question 6 - Select One

निम्न में से कौन-सी घटना प्रोटिस्टा के सदस्यों में नहीं होती है?

Aयुग्मनज निर्माण
Bकेन्द्रक झिल्ली निर्माण
Cभ्रूण निर्माण
Dयुग्मक संलयन
Question 7 - Select One

नीचे दिए गए कथनों को पढ़ें, तथा सही उत्तर का चयन करें-
कथन-I : ऐलबूगों में प्लाज्मोगैमी के तुरन्त बाद केन्द्रक संलयन नहीं दिखता है।
कथन-II : न्यूरोस्पोरा तथा पक्सिनिया में प्लाज्मोगैमी के तुरन्त बाद केन्द्रक संलयन दिखता है।

Aकथन-I तथा कथन-II दोनों सही हैं।
Bकथन-I तथा कथन-II दोनों गलत हैं।
Cकथन-I सही है तथा कथन-II गलत है।
Dकथन-I गलत है तथा कथन-II सही है।
Question 8 - Select One

लाल सैवाल का संचित खाद्य, संरचना में समान होता है?

Aकाइटिन
Bमेन्निटॉल
Cएमाइलोपेक्टिन व ग्लायकोजन
Dग्लायकोजन व काइटिन
Question 9 - Select One

सरल घनाकार उपकला के लिए कितने कथन असत्य हैं?
(A) घनाकार कोशिकाओं की एकल परत होती है।
(B) यह एक कोशिकीय घनाकार परत है।
(C) यह सामान्यतया ग्रन्थियों की नलिकाओं में तथा नेफ्रोन की नलिकीय भाग में उपस्थित होते हैं।
(D) इनका केन्द्रक आधारी भाग में होता है।

A3
B1
C2
D4
Question 10 - Select One

सरल शल्की उपकला के संदर्भ में असत्य कथन को चुनिए?

Aयह कार्य में सुरक्षात्मक होती है।
Bयह विसरण सीमा बनाती है।
Cयह एक चपाती कोशिकाओं की एकल पतली परत है।
Dयह रक्त वाहिकाओं की भित्ति तथा फेफड़े के वायु कोश में पाया जाता है।
Question 11 - Select One

निम्न में से कौन-सी इपीथिलियम सीधे रक्त के संपर्क में रहती है-

Aघनाकार उपकला
Bस्तम्भाकार उपकला
Cशल्की उपकला
Dआभासी स्तरित उपकला
Question 12 - Select One

कॉकरोच के रक्त परिसंचरण तंत्र के बारे में कौन-सा सही नहीं है-

Aमायोजेनिक ह्रदय
Bरंगहीन प्लाज्मा
C13 - कोष्ठीय ह्रदय
Dखुले प्रकार का परिसंचरण
Question 13 - Select One

मेढक से संबंधित गलत कथन को पहचानिये:

Aमेढक की त्वचा श्लेष्मा से ढकी होने के कारण चिकनी व फिसलनी होती है।
Bइसकी पृष्ठीय सतह हल्की पीली व अधरीय सतह जैतूनी हरे रंग की होती है।
Cइसकी पृष्ठीय सतह जैतूनी हरी व अधरीय सतह हल्की पीली होती है।
Dभारत में मेंढक की सामान्य जाति राना टिग्रीना है।
Question 14 - Select One

सही मिलान को पहचानिये-

Aकटल मछली - ऑक्टोपस
Bप्रेत मछली - सीपिया
Cउड़न मछली - एक्सोसीटस
Dरैट फिश - क्लेरियस
Question 15 - Select One

निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

Aकीटोप्ल्यूरा - काइटन
Bएस्केरिस - गोलकृमि
Cवुचेरेरिया - फाइलेरिया कृमि
Dएंटीरोबियस - हुक कृमि
Question 16 - Select One

एकलिंगी पुष्पों युक्त उभलिंगाश्रयी पादप रोकता है-

Aस्वयुग्मन
Bसजात पुष्पीय परागण
Cस्वयुग्मन व सजात पुष्पीय परागण दोनों को
Dपरागण संभव नहीं है।
Question 17 - Select One

धान तथा गेंहूँ में परागकण जिन्दा रहते हैं-

Aकुछ महीनों के लिए
Bकुछ हफ्ते के लिए
C30 मिनट के लिए
Dएक साल के लिए
Question 18 - Select One

एक प्रारुपी आवृत्तबीजी भ्रूणकोष परिपक्वता पर होता है-

A7 केन्द्रकीय व 7 कोशिकीय
B8 केन्द्रकीय व 7 कोशिकीय
C8 केन्द्रकीय व 8 कोशिकीय
D7 केन्द्रकीय व 8 कोशिकीय
Question 19 - Select One

केन्द्रीय कोशिका में, ध्रुवीय केन्द्रक स्थित होते हैं-

Aअण्ड उपकरण से नीचे
Bप्रतिमुखी कोशिकाओं से नीचे
Cअण्ड उपकरण से ऊपर
Dउपरोक्त सभी
Question 20 - Select One

मेण्डल के द्विसंकर क्रॉस में कितने प्रकार के जीन प्रारूप व लक्षण प्रारूप प्राप्त हुए?

Aक्रमशः 4 व 9
Bक्रमशः 16 व 4
Cक्रमशः 9 व 4
Dक्रमशः 4 व 16
Question 21 - Select One

"जब किसी संकर में लक्षणों के दो जोड़ें लिए जाते हैं तब एक जोड़ी लक्षणों का विसंयोजन दूसरे जोड़ी लक्षणों से स्वतंत्र होता है" यह कथन किसे समझाता है-

Aप्रभाविता के नियम को
Bपृथक्करण के नियम को
Cस्वतंत्र अपव्यूहन के नियम को
Dजोड़ी कारकों के निष्कर्ष को
Question 22 - Select One

निम्नलिखित में से 'प्रभावित के नियम' से संबंधित कथन है-

Aलक्षणों का निर्धारण कारक नामक विविक्त ईकाईयों द्वारा होता है।
Bकारक जोड़ों में होते हैं।
Cयदि कारक जोड़ों के दोनों सदस्य असमान हो तो इनमें से एक कारक प्रभावी व दूसरा अप्रभावी होता है।
Dउपरोक्त सभी
Question 23 - Select One

एक अणु जो अनुवांशिक पदार्थ के रूप में कार्य करता हो उसमें निम्न गुण निश्चित रूप से उपस्थित नहीं होना चाहिए-

Aयह रासायनिक एवं संरचनात्मक रूप से अत्यधिक क्रियाशील होना चाहिए।
Bयह अपनी प्रतिकृति बनाने में सक्षम होना चाहिए।
Cइसमें धीमे परिवर्तन की क्षमता होनी चाहिए।
Dयह संरचनात्मक रूप से ज्यादा स्थायी होना चाहिए।
Question 24 - Select One

न्यूट्रोफिल किसमें सम्मिलित होते हैं?

Aशारिरीक/संरचनात्मक अवरोध
Bकार्यिकी अवरोध
Cकोशिकीय अवरोध
Dसाइटोकाइन अवरोध
Question 25 - Select One

यकृतशोध B टीका (Hepatitis B vaccine) के लिए कौन-सी तकनीक और जीव का प्रयोग किया जाता है?

APCR , खमीर (Yeast)
Bपुनर्योगज आर एन ए प्रौद्योगिकी (Recombinant RNA technology) , जीवाणु (E.coli)
Cपुनर्योगज डी एन ए प्रौद्योगिकी (Recombinant DNA technology) , जीवाणु (Yeast)
Dजीन थैरेपी , खमीर (Yeast)