Doubtnut Promotions Sticky

क्रिकेट टीम के एक कोच ने 3900 रु. में 3 बल्ले (Bats ) तथा 6 गेंदें खरीदी। बाद में, उसने एक और बल्ला तथा उसी प्रकार की 3 गेंदें 1300 रु. में खरीदी। इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ज्यामितीय रूप में व्यक्त कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रतिपादन : माना एक बल्ले की कीमत x रु तथा गेंद की कीमत y रु है।
दिया गया है की 3 बल्ले तथा 6 गेंदें 3900 रु में खरीदे जाते हैं।
3x+6y=3900
यह भी दिया गया है की एक बल्ला तथा उसी प्रकार की 3 गेंदें 1300 रु में खरीदी जाती हैं।
x+3y=1300
बीजगणितीय निरूपण : दी गई स्थिति का बीजगणितीय निरूपण निम्न है :
3x+6y=3900 (i )
x+3y=1300 (ii )
आलेखीय निरूपण : आलेखीय निरूपण करने के लिए, हम प्रत्येक समीकरण को निरूपित करने वाली रेखा पर दो बिंदु प्राप्त करते है अर्थात प्रत्येक समीकरण के दो हल प्राप्त करते हैं।
हमें दिया है कि
3x+6y=3900
जब y = 0 है, तो
3x+0=3900x=39003=1300
जब x = 0 है, तो
0+6y=3900y=39006=650
अतः समीकरण (i ) के निम्न दो हल है :
ocr_image
दिया है कि
x+3y=1300
जब y = 100 है, तो
x+300=1300x=1000
जब x = 100 है, तो
100+3y=13003y=1200y=400
अतः समीकरण (ii ) के निम्न दो हल है :
ocr_image
ocr_image
अब, हम बिंदु A(1300,0) तथा B(0,650) को अंकित करते है तथा समीकरण 3x+6y=3900 को निरूपित करने वाली रेखा प्राप्त करने के लिए इन बिंदुओं से गुजरने वाली रेखा खींचते है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। समीकरण x+3y=1300 का आलेख प्राप्त करने के लिए हम बिंदु, P(1000,100) तथा Q(100,400) को अंकित करते है तथा इन बिंदुओं से गुजरने वाली रेखा प्राप्त करते है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
हम यह देखते है कि यह दोनों रेखाएँ बिंदु A(1300,0) पर प्रतिच्छेद करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions