Doubtnut Promotions Sticky

जाँचिए की क्या निम्नलिखित वाक्य कथन है | अपने उत्तर को कारण सहित लिखिए - (i) 8, 6 से कम है | (ii) प्रत्येक समुच्चय एक परिमित समुच्चय होता है |
(iii) सूर्य एक तारा है | (iv) गणित एक कौतुक है |
(v) बिना बादल के वर्षा नहीं होती | (vi) यहाँ से चेन्नई कितनी दूर है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) यह वाक्य असत्य है, क्योंकि 8 अधिक होता है 6 से | अत: यह एक कथन है |
(ii) यह वाक्य असत्य है, क्योंकि ऐसे भी समुच्चय है जो कि परिमित नहीं होते है | अत: यह एक कथन है |
(iii) वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित हो चूका है कि सूर्य एक तारा है इसलिए यह वाक्य सत्य है | अत: यह एक कथन है |
(iv) जिन्हे गणित में रूचि है उनके लिए यह कौतुक हो सकता है | किन्तु अन्य के लिए ऐसा नहीं हो सकता है | इसका अर्थ हुआ कि यह वाक्य सत्य असत्य नहीं है | अत: यह एक कथन नहीं है |
(v) यह प्राकृतिक तथ्य है कि वर्षा होने से पहले बादल बनते है | यह सदैव सत्य है | अत: यह एक कथन है |
(vi) यह एक प्रश्न है जिसमे शब्द 'यहाँ' भी आता है | अत: यह एक कथन नहीं है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions