गोपियों ने यह क्यों कहा कि हरि अब राजनीति पढ़ि आए हैं ? क्या आपको गोपियों के इस कथन का विस्तार समकालीन राजनीति में नजर आता है, स्पष्ट कीजिए।
जब गोपियों ने देखा कि जिस कृष्ण की वे बहुत समय से प्रतीक्षा कर रही थीं, वे नहीं आए। उसकी जगह कृष्ण से दूर ले जाने वाला योग-संदेश आ गया तो उन्हें इसमें कृष्ण को एक चाल नजर आई। वे इसे अपने साथ छल समझने लगीं। इसीलिए उन्होंने आरोप लगाया कि हरि हैं राजनीति पदि आए। आज की राजनीति तो सिर से पैर तक छल-कपट से भरी हुई है। किसी को किसी भी राजनेता के वादों पर विश्वास नहीं रह गया है। नेता बातों से नदियाँ, पुल, सड़क और न जाने क्या-क्या बनाते हैं किन्तु जनता लुटी-पिटी-सी नजर आती है। आजादी के बाद से गरीबी हटाओ का नारा लग रहा है किन्तु तब से लेकर आज तक गरीयों की कुल संख्या में वृद्धि ही हुई है। इसलिए गोपियों का यह कथन समकालीन राजनीति पर खरा उतरता है।
Similar Questions
अब कहाँ दूसरों के दुःख से दुःखी होने वाले पाठ के माध्यम से लेखक ने क्या संदेश दिया है ? आज के संदर्भ में यह महत्त्वपूर्ण क्यों है ? समझाइए।
View Solutionगिन्नी का सोना के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए कि अवसरवादिता और व्यावहारिकता इनमें से जीवन में किसका महत्व है ?
View Solution'सच्चे मन में ईश्वर बसते हैं' इस भाव के संदर्भ में बिहारी के दोहे का भाव स्पष्ट कीजिए।
View Solution'विपदाओं से मुझे बचाओ, यह मेरी प्रार्थना नहीं", इस कथन से कवि का क्या आशय है ? 'आत्मत्राण' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
View Solutionशैलेंद्र ने राजकपूर की भावनाओं को शब्द दिए हैं-इस कथन से आप क्या समझते हैं ? स्पष्ट कीजिए।
View Solutionलेखक ने व्यवहारवादी लोगों के बारे में क्या कहा है ? वे असली जीवन में आदर्शवादी लोगों से कैसे भिन्न हैं ? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
View Solution'मेखलाकार' शब्द का क्या अर्थ है? कवि ने इस शब्द का प्रयोग यहाँ क्यों किया है?
View Solutionअहंकार मनुष्य का विनाश करता है इस कथन को स्पष्ट करने के लिए बड़े भाईसाहब ने क्या-क्या उदाहरण दिए? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
View Solution