Doubtnut Promotions Sticky

दिखाइए कि n,(n+1) और (n+2) में से एक और केवल एक ही 3 से विभाज्य है जहां n कोई धन पूर्णांक है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जब n को 3 से विभाजित किया जाता है तो माना भागफल q और शेषफल r प्राप्त होता है।
n=3q+r
जहां 0r<3 अर्थात r=0 या r=1 या r=2
(i) जब r=0 तो
n=3q
जो 3 से विभाज्य है।
n+1=3q+1
जिसे 3 से विभाजित करने पर शेषफल 1 प्राप्त होता है।
अर्थात (n+1),3 से विभाज्य नहीं है।
n+2=3q+2
जिसे 3 से विभाजित करने पर शेषफल 2 प्राप्त होता है।
अर्थात (n+2),3 से विभाज्य नहीं है।
अतः r=0 तो केवल n=3q,3 से विभाज्य है।…………..1
(ii) जब r=1 तो
n=3q+1
जो 3 से विभाज्य नहीं है। ( : शेषफल =1)
n+1=3q+2
जो 3 से विभाज्य नहीं है। ( : शेषफल =2)
n+2=3q+3=3(q+1)
जो 3 से विभाज्य है।
अतः r=1 तो केवल n+2,3 से विभाज्य है। ………………….2
(iii) जब r=2 तो
n=3q+2
जो 3 से विभाज्य नहीं है। ( : शेषफल =2)
n+1=3q+3=3(q+1)
जो 3 से विभाज्य है।
n+2=3q+4=3q+3+1=3(q+1)+1
जो 3 से विभाज्य नहीं है। ( : शेषफल =1)
अत: r=2 तो केवल n+1,3 से विभाज्य है……………3
अतः समीकरण 1, 2 और 3 से हम कह सकते हैं कि n(n+1) और (n+2) में से एक और केवल एक 3 से विभाज्य है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions