Doubtnut Promotions Sticky

4052 और 12576 का H.C.F. यूक्लिड विभाजन एल्गोरिथ्म का प्रयोग करके ज्ञात कीजिए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यहाँ 12567>4052 है ।
12576 और 4052 पर यूक्लिड प्रमेयिका का प्रयोग करने पर हमें प्राप्त होता है--
12576=4052×3+420
क्योंकि शेषफल 4200 है, इसलिए पुनः 4052 और 420 के लिए यूक्लिड प्रमेयिका का प्रयोग करने पर
4052=420×9+272
अब नए भाजक 420 और नए शेषफल 272 को लेकर यूक्लिड प्रमेयिका का प्रयोग निम्न प्राप्त होता है
420=272×1+148
अब नए भाजक 272 और नए शेषफल 148 को लेकर यूक्लिड प्रमेयिका का प्रयोग करने पर
272=148×1+124
अब नए भाजक 148 और नए शेषफल 124 को लेकर यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करने पर
148=124×1+24
अब नए भाजक 124 और नए शेषफल 24 को लेकर यूक्लिड प्रमेय से
124=24×5+4
अब नए भाजक 24 और नए शेषफल 4 को लेकर यूक्लिड विभाजन प्रमेयिका का प्रयोग करके
24=4×6+0
यहाँ शेषफल 0 प्राप्त हो गया है। यहाँ प्रक्रिया समाप्त हो जाती है। इस स्थिति में भाजक 4 है।
अतः 4052 और 12576 का H.C.F. 4 है ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions