Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित मिश्र कथन के घटक कथन ज्ञात कीजिए :
(i) 6 और 12, 24 के गुणक है |
(ii) जिसने विज्ञान या गणित विषय लिया है, वह BCA में प्रवेश ले सकता है |
(iii) 3 एक अभाज्य या एक विषम संख्या है |
(iv) सभी परिमेय संख्याएँ, वास्तविक संख्याएँ होती है, और सभी वास्तविक संख्याएँ सम्मिश्र संख्याएँ होती है |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) घटक कथन इस प्रकार है -
p: 6, 24 का गुणक है |
q:12, 24 का गुणक है |
अत: संयोजक शब्द 'और' है |
(ii) घटक कथन इस प्रकार है -
p: जिसने विज्ञान विषय लिया है, वह BCA में प्रवेश ले सकता है |
q: जिसने गणित विषय लिया है, वह BCA में प्रवेश ले सकता है |
अतः संयोजक शब्द 'या' है |
(iii) घातक कथन इस प्रकार है -
p:3 एक अभाज्य संख्या है |
q:3 एक विषम संख्या है |
अतः संयोजक शब्द 'या' है |
(iv) घटक कथन इस प्रकार है -
p: सभी परिमेय संख्याएँ वास्तविक संख्याएँ होती है |
q: सभी वास्तविक संख्याएँ सम्मिश्र संख्याएँ होती है |
अतः संयोजक शब्द 'और' है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions