Doubtnut Promotions Sticky

जापान की मुद्रण संस्कृति की कुछ महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ बताएँ।

Text Solution
Verified by Experts

(i)768-770 ई० में चीन के बौद्ध प्रचारकों ने जापान में हस्तमुद्रण प्रौद्योगिकी की स्थापना की थी।
(ii) जापान की प्राचीनतम 868 ई० में छपी पुस्तक डायमंड सूत्र है, जिसमें पाठ की छह शीटों के साथ-साथ काठ पर खुदे चित्र भी हैं।
(iii) चित्रों की छपाई के लिए ताश के पत्ते, कपड़े तथा कागज के नोटों को प्रयुक्त किया जाता था।
(iv) मध्यकालीन जापान में कवि भी छपते थे और गद्यकार भी। पुस्तकें सस्ती और सुलभ थीं।
(v) 18वीं सदी के अंत में एदो (बाद में जिसे तोक्यो के नाम से जाना गया) के शहरी क्षेत्र की चित्रकारी में शालीन संस्कृति का पता मिलता है जिसमें हम कलाकारों, वेश्याओं तथा चायघर में मीटिंगों को देख सकते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|