आधुनिक युग में राजनीतिक दलों को किन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ? व्याख्या करें। अथवा, राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?
Text Solution
(i) आंतरिक लोकतंत्र की कमी-आंतरिक लोकतंत्र की कमी एक महत्त्वपूर्ण चुनौती है, जिसका सामना अधिकतर राजनीतिक दलों को करना पड़ता है। सारी दुनिया में यह प्रवृत्ति बन गई है कि सारी ताकत एक या कुछेक नेताओं के हाथ में सिमट जाती है। पार्टियों के पास न सदस्यों की खुली सूची होती है, न नियमित रूप से सांगठनिक बैठकें होती हैं। इनके आंतरिक चुनाव नहीं होते। कार्यकर्ताओं से वे सूचनाओं का साझा भी नहीं करते।
(ii) वंशवाद-भारत की अधिकतर राजनीतिक पार्टियों के सामने यह दूसरी महत्त्वपूर्ण चुनौती है। जो लोग नेता होते हैं वे अनुचित लाभ देते हुए अपने नजदीकी लोगों और यहाँ तक कि अपने ही परिवार के लोगों को आगे बढ़ाते हैं। अनेक दलों में शीर्ष पद पर हमेशा एक ही परिवार के लोग आते हैं।
(iii) पैसा और अपराधी तत्त्वों की बढ़ती घुसपैठ-चूँकि पार्टियों को सारी चिंता चुनाव जीतने की होती है अत: इसके लिए कोई भी जायज-नाजायज़ तरीका अपनाने से वे परहेज नहीं करतीं। वे ऐसे ही उम्मीदवार उतारती हैं. जिनके पास काफी पैसा हो या जो पैसे जुटा सकें। किसी पार्टी को ज्यादा धन देने वाली कंपनियों और अमीर लोग उस पार्टी की नीतियों और फैसलों को भी प्रभावित करते हैं।
(iv) मतदाताओं के लिए सार्थक विकल्प की कमी-आधुनिक युग में पार्टियों के पास मतदाताओं को देने के लिए सार्थक विकल्प देने के लिए पार्टियों की नीतियों में अन्तर होना चाहिए। हाल के वर्षों में विश्व के अधिकांश भागों में दलों के बीच वैचारिक अंतर कम हो गया है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन की लेबर पार्टी और कंजरवेटिव पार्टी के बीच अब अंतर बहुत कम रह गया है।
|
Updated on:21/07/2023
Similar Questions
सपनों को सत्य रूप में ढालने के लिए कवयित्री किन यथार्थपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए कहती है ?
View Solution.....वाले बच्चों को मुख्यतः लिखने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
02:11View Solutionकिस तरह के बच्चों को हिन्दी भाषा सीखने में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा?
01:05View SolutionIn Political dictionary the meaning of 'zerohour' is- राजनीतिक शब्दावली में शून्यकाल का अर्थ है-
00:50View Solutionआधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों के वर्गीकरण का आधार है:
View Solutionकृत्रिम मधुरक के रूप में एलिटेम का उपयोग करते समय किस समस्या का सामना करना पड़ता है?
View Solutionराजनीतिक दल|राजनीतिक दल के कार्य|तीन शासन व्यवस्था|भारतीय राजनीतिक दल|राज्य राजनीतिक दल|लोगतंत्र के परिमाण और उपलब्धियां|लोगतांत्रिक शासन व्यवस्था से उम्मीद
50:16View Solutionकिस माहौल में भाषा सीखने के लिए बच्चों को अधिक प्रयास नहीं करना पड़ता है?
02:45View Solution