Doubtnut Promotions Sticky

यद्यपि भारत में स्त्री तथा पुरुषों को समान अधिकार प्राप्त हैं, फिर भी बहुत से लोग महिलाओं की स्वाभाविक प्रकृति, क्षमता, बुद्धिमता के बारे में अवैज्ञानिक विचार रखते हैं तथा व्यवहार में उन्हें गौण महत्व तथा भूमिका देते हैं। वैज्ञानिक तकों तथा विज्ञान एवं अन्य क्षेत्रों में महान महिलाओं का उदाहरण देकर इन विचारों को धराशायी करिए, तथा अपने को स्वयं, तथा दूसरों को भी समझाइए कि समान अवसर दिए जाने पर महिलाएँ पुरुषों के समकक्ष होती हैं ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

प्रायः यह देखने में आया है कि प्रकृति से पुरुष और स्त्री की संरचना में बहुत कम अन्तर होता है। स्त्रियाँ निर्णायक बुद्धि, जिम्मेदारी लेना, कार्य करने की क्षमता तथा बुद्धिमता में पुरुषों से किसी भी प्रकार कम नहीं होती हैं। वैज्ञानिक रूप से स्त्रियाँ विश्व में बड़ी राजनेता, फौजी अफसर, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रबन्धक एवं शिक्षण में अपने कौशल का तर्कसंगत प्रदर्शन पुरुषों से कहीं कम नहीं करती हैं। बहुत से तनावपूर्ण कार्य जैसे व्यापारिक संस्थानों में पुखिया के रूप में भी स्त्रियों ने अपने हुनर का परिचय दिया है। स्त्रयों में दूसरे व्यक्ति को समझने की विलक्षण बुद्धि होती है तथा वह दूसरे व्यक्ति को समझा-बुझाकर सही मार्ग पर लाने की क्षमता रखती है। आज स्त्री विज्ञान, राजनींति आन्तरिक सजावट आदि अनेक कार्यों में भी अपना कौशल रखती है। वह विज्ञान व राजनीति जैसे क्षेत्रों में भी अपना लोहा मनवा चुकी है । यहाँ पर कुछ प्रसिद्ध महिलायें-जैसे मदाम क्यूरी, सरोजनी नायडू मारग्रेट थ्रेचर इन्दिरा गाँधी, श्रीमती भण्डारनायके, गोल्डामायर, मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, रानी झौँसी, कल्पना चावला तथा सोनिया गाँधी आदि हैं।
दैहिक रचना एवं वैश्चिक स्तर पर स्त्रियाँ पुरुषों से किसी प्रकार भी कम नहीं हैं। यदि उन्हें जनन से पहले तथा बाद में सही खुराक दे दी जाये तो उनके मस्तिष्क का बिकास ठीक तरह से होगा समान अवसर मिलने पर स्त्रियाँ न केवल पुरुषों के बराबर होंगी अपितु उनके समान अथवा उनसे कहीं अधिक दक्ष होंगी |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions