Doubtnut Promotions Sticky

ऊर्जा की बढ़ती माँग के पर्यावरणीय परिणाम क्या हैं? ऊर्जा की खपत को कम करने के उपाय लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऊर्जा की आवश्यकता औद्योगीकरणी, वाहनों के अधिक प्रयोग, विलासितापूर्ण जीवन शैली, जीवन स्तर में सुधार के कारण कई गुणा बढ़ गई है। इन सभी वस्तुओं को बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। अपनी ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हम अधिकतर विद्युत तथा जीवाश्म ईंधनों का उपयोग करते हैं, विशेषकर पेट्रोलियम उत्पादों का जैसे कैरोसीन, डीजल, पेट्रोल आदि तापीय विद्युत ऊर्जा संयंत्रों में भी विद्युत के उत्पादन के लिए कोयला या प्राकृतिक गैस का उपयोग किया जाता है।
ईंधन जो हम प्रयोग करते हैं, अनेक प्रकार के प्रदूषणों द्वारा अंततः हमारे पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करता है।
इससे निम्नलिखित मुख्य प्रभाव हो सकते हैं-
(i) ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि
(ii) अम्लीय वर्षा
(iii) पारिस्थितिक असंतुलन
(iv) स्पीशीज की हानि व उनका विलुप्त होना।
(v) पौधे जीव-जंतु तथा मनुष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ।
(vi) विभिन्न प्रकार के स्रोतों की हानि।
ऊर्जा की खपत कम करने के कुछ उपाय
(i ) व्यक्तिगत वाहन के स्थान पर सार्वजनिक यातायात के साधन को उपयोग में लाना जैसे मैट्रो रेल, बस आदि।
(ii) घरों के डिज़ाइन में फेरबदल करके ताकि दिन के समय बल्ब, ट्यूब आदि जलाने की आवश्यकता न रहे।
(iii) ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा का प्रयोग करके।
(iv) फ्लोरेसेंट टयूब या बल्ब के स्थान पर CFL का प्रयोग करके जो कम विद्युत खर्च में अधिक प्रकाश देती है।
(v) गलियों में प्रकाश के लिए सौर लैंप का प्रयोग।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions