Doubtnut Promotions Sticky

स्थितिज ऊर्जा को समझाइये। गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा हेतु आवश्यक सूत्र ज्ञात कीजिये 

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

स्थितिज ऊर्जा-वस्तु की स्थिति अथवा आकृति में परिवर्तन के कारण जो ऊर्जा उत्पन्न होती है उसे स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।
गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा-गुरुत्वीय बल के विरुद्ध किए गए कार्य के कारण वस्तुओं में संचित ऊर्जा, गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा कहलाती है।
माना m द्रव्यमान की एक वस्तु पृथ्वी तल पर रखी है। यदि पृथ्वी तल पर गरुत्वीय त्वरण 8 है तो वस्तु पर कार्यरत गुरुत्वीय बल-
F = mg
अब इस वस्तु को पृथ्वी तल (स्थिति A) से h ऊँचाई (स्थिति B) तक ऊर्ध्वाधर दिशा में विस्थापित करते हैं।
अतः गुरुत्वीय बल के विपरीत किया गया कार्य-
W=F×h
या W = mgh
ocr_image
यही कार्य W वस्तु में स्थितिज ऊर्जा के रूप में संचित हो जाता है।
अतः      स्थितिज ऊर्जा Ep=mgh
इस गणना में पृथ्वी तल को शून्यांकी अवस्था माना गया है। अतः गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा ऊँचाई h के समानुपातिक होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions