Doubtnut Promotions Sticky

समय-दुरी ग्राफ क्या है ? एक समान तथा असमान गतियों के लिए ग्राफ खींचे। इस वक्र से नीचे वाला क्षेत्र क्या दर्शाता है ? इसकी ढाल क्या बताती है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

समय-दुरी ग्राफ-समय को स्वतंत्र -चर अक्ष पर तथा दुरी को परतंत्र-चर अक्ष पर लेकर खींचा गया ग्राफ समय-दुरी ग्राफ कहलाता है। इससे हर क्षण पर दुरी का तथा इसकी ढाल से चाल का पता चल सकता है।
समय-दुरी ग्राफ तीन प्रकार के हो सकते है -
(i) जब चाल अपरिवर्तित रहती है।
(ii) जब चाल एक समान दर से बदलती है।
(iii) जब चाल असमान ढंग से बदलती है।
(i) समय-दुरी ग्राफ जब चाल अपरिवर्तित रहती है- जब चाल अपरिवर्तित रहती है तो समय-दुरी ग्राफ एक सरल रेखा होती है। इसे चित्र में रेखा OA द्वारा प्रदर्शित किया गया है। समय-दुरी ग्राफ की किसी बिंदु पर ढाल उसकी चाल बताती है।
ocr_image
(ii) समय-दुरी ग्राफ जब चाल एक समान दर से बदलती हो- इस स्थिति में समय-दुरी ग्राफ एक परवलय (Parabola) होती है। इसे चित्र में दिखाया गया है।
(iii) समय-दुरी ग्राफ जब चाल असमान दर से बदलती है -इस स्थिति में समय-दुरी ग्राफ एक सरल रेखा या परवलय न होकर एक वक्र रेखा होता है जिसका स्वरूप चाल बदलने की दर पर निर्भर करता है। इसे चित्र में दिखाया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions