Doubtnut Promotions Sticky

समान धारिता के तीन बर्तनों में एक ही ताप और दाब पर गैस भरी है। पहले बर्तन में नियॉन (एक परमाणुक) गैस है दूसरे में क्लोरीन (द्विपामाणुक) गैस है और तीसरे में यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड (बहुपरमाणुक) गैस है। क्या बर्तनों में गैसों के संगत अणुओं की संख्या समान हैं? क्या तीनों प्रकरणों में अणुओं की vrms (वर्ग माध्य मूल चाल) समान हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) हां, तीनों बर्तनों में अणुओं की संख्या समान है।
कारणः n अणुओं की आदर्श गैस समीकरण है:
PV=nkTn=PVkT
चूंकि P,V,T सभी के मान समान हैं तथा k एक नियतांक है अतः सभी गैसों के लिए n समान है। यह आवोगाद्रो की परिकल्पना भी है कि दिये गये दाब तथा ताप पर सभी गैसों के समान आयतनों में अणुओं की संख्या समान रहती है।
(ii) नहीं अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल
vrms=3RTM1M
चूंकि तीनों बर्तनों में भरी गैसों के अणुभार (M) भिन्न-भिन्न है अतः अणुओं की वर्ग-माध्य-मूल चाल vrms भिन्न-भिन्न होगी। निऑन का अणुभार (M) सबसे कम है तथा vrms1M के अनुसार निऑन की vrmsसबसे अधिक होगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions