Doubtnut Promotions Sticky

सदिश योग का क्रम-विनिमेय नियम लिखिए एवं सिद्ध कीजिए|

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सदिश योग के क्रम-विनिमेय नियम के अनुसार सदिशों का योग सदिशों का क्रम बदलने पर अपरिवर्तीय रहता है| अतः इस नियमानुसार दो सदिश AB का योग
A+B=B+A
इसको सदिश करने के लिए माना की दो सदिश AB है [चित्र a] जिन्हे जोड़ना है| इसके लिए सबसे पहले सदिश A को खींचते ही| इसके पश्चात सदिश A के शीर्ष से आरम्भ करके सदिश B खींचते है| [चित्र b] अंत में एक सदिश R इस प्रकार खींचते है की सदिश A के पुच्छ से आरम्भ होकर B के शीर्ष पर समाप्त हो| सदिश R सदिश AB का योग होगा|
अतः R=A+B
अब सदिश B को सबसे पहले खींचते है [चित्र c]| इसके पस्चात सदिश B के शीर्ष से आरम्भ करके सदिश A खींचते है| अन्तः में एक सदिश R इस प्रकार खींचते है की वह सिद्ध B के पुच्छ से आरम्भ होकर A के शीर्ष पर समाप्त हो| सदिश R सदिश BA का योग होगा|
ocr_image
अतः R'=B+A
चित्र b or c के अनुसार सदिश RR' आपस में समांतर तथा इनकी लम्बाईयाँ व दिशाएँ समान है| अतः
R=R'
या A+B=B+A

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions