Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी की सतह से गहराई के साथ g के मान में क्या परिवर्तन होता है ? गणितीय गणना के आधार पर समझाइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मानलो पृथ्वी का द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R है। यदि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान g हो, तो
ocr_image
g=GMR2 ....(1)
परन्तु द्रव्यमान = आयतन x घनत्व
M=43πR3D
जहाँ, D = पृथ्वी का औसत घनत्व
समी. (1) में M का मान रखने पर,
g=G43πR3DR2
g=43πGRD ....(2)
मानलो पथ्वी की सतह से h गहराई पर कोई वस्तु रखी गई है। अत: पृथ्वी के केन्द्र से वस्तु की दरी (R-h) होगी। इस वस्तु पर केवल (R-h) त्रिज्या के गोले (छायांकित भाग) के कारण आकर्षण बल कार्य करेगा, शेष बाहरी खोखले गोलीय कवच के कारण आकर्षण बल शून्य होता है।
h गहराई पर गुरुत्वीय त्वरण
g'=GM'(Rh)2 .....(3)
जहाँ M' = (R - h) त्रिज्या के गोले का द्रव्यमान =43π(Rh)3D
समी. (3) में M' का मान रखने पर,
g'=G43π(Rh)3D(Rh)2
g'=43πG(Rh)D ....(4)
समी. (4) में समी. (2) का भाग देने पर,
g'g=43πG(Rh)D43πGRD
g'g=RhR=1hR
g'=g(1hR) ....(5)
समी. (5) से स्पष्ट है कि g' lt g
अत: h का मान बढ़ने अर्थात् पृथ्वी की सतह से नीचे जाने पर g का मान कम होने लगता है। पृथ्वी के केन्द्र पर h = R अतः g' = 0

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions