Doubtnut Promotions Sticky

फ्लाई ऐस (Fly Ash ) क्या है ? इससे क्या हानियाँ होती है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कोयले के जलने से तापीय ऊर्जा प्राप्ति के समय राख के बारीक़कण उतपन होते हैं जो पर्यावरण से सम्बंधित गंभीर समस्या उतपन करते है। इन अति सूक्ष्म कणो को फ्लाइ ऐश (Fly ash ) कहते है। इन कणो में सिलिका एलुमिना लोहे के ऑक्साइड , कैल्शियम तथा मैग्नीशियम होते है। इसमें लेड अरसनिक , कॉपर एवं कोबाल्ट जैसी विषैली भारी धातुएं भी होती है। वायु से फ्लाई ऐस का सुरक्षित विनिष्टीकरण आवश्यक है। यह भूमिजल और मृदा को संदूषित कर सकती है क्योकि यह अवमृदा का निक्षालन कर सकती है। इसके परिणामस्वरूप गादनिर्माण और मल निकास में रुकावट पैदा हो सकती है। बहुत सूक्ष्म होने के कारण फ्लाई ऐस के कण लम्बे समय तक वायु में उपस्थित रहकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओ को जन्म देते है। इनसे आंख , चमड़ी , नाक , गला एवं श्वसन नली में जलन अथवा उत्तेजन पैदा होती है। फ्लाई ऐस धूल जिसमे क्रिस्टलीय सिलिका के कण हो वे श्वसन शोथ और फेफड़ो के कैंसर का कारण बनती है।

Was this answer helpful?1084
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions