Doubtnut Promotions Sticky

पेट्रोलियम की उत्पत्ति किस प्रकार होती है ? समझाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीवाश्म ईधन- जीवाश्म ईधन, ऊर्जा युक्त कार्बन यौगिकों के वे अणु हैं, जिनका निर्माण मूलत: सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए वनस्पतियों ने किया था कोयला, पेट्रोलियम इसके उदाहरण है। जीवाश्म ईंधन करोड़ों वर्षों तक पृथ्वी की सतह के नीचे गहराइयों में दबे हुए जन्तु एवं वनस्पति अवशेषों से बने हैं। ये जीव अवशेष धीरे-धीरे तलछट के नीचे दबकर एकत्रित होते जाते हैं, जिससे उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाती। तलछट के कारण न तो जोव अवशेषों का ऑक्सीकरण हो पाता है और न ही विघटन, परन्तु इसी तलछट के भार के कारण इन अवशेषों के पानी व अन्य वाष्पशील पदार्थ निचुड़कर बाहर निकल जाते हैं तथा ऊर्जा युक्त कार्बन यौगिक के अणु के रूप में विद्यमान रहते हैं और जीवाश्म ईधन कहलाते हैं अत: जीवाश्म ईधन पृथ्वी की असामान्य प्रक्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न हुए हैं। ये वे ईधन हैं, जो वास्तव में जीवों के अवशेष होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions