Doubtnut Promotions Sticky

निम्न की परिभाषा देकर अंतर स्पष्ट कीजिये
(i) दूरी और विस्थापन
(ii) औसत चाल और औसत वेग
(iii) तात्क्षणिक वेग और तात्क्षणिक त्वरण |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) दूरी - एक पिंड द्वारा चले गए पथ की वास्तविक लम्बाई को दूरी कहते हैं |
विस्थापन - पिंड की प्रारम्भिक स्थिति से अंतिम स्थिति को मिलाने वाली रेखा की लम्बाई विस्थापन का मान कहलाती है | पिंड की प्रारम्भिक स्थिति से अंतिम स्थिति को मिलाने वाला सदिश, विस्थापन सदिश कहलाता है |
दुरी और विस्थापन में अन्तर
ocr_image
ocr_image
(ii) औसत चाल और औसत वेग -
औसत चाल - किसी समय अंतराल Δt में एक पिंड द्वारा तय की गई दूरी Δs और समयांतराल Δt का अनुपात पिंड की औसत चाल कहलाती है | औसत चाल vav=(Δx)(Δt)
अर्थात किसी पिंड की औसत चाल प्रति एकांक समय में चली गई औसत दूरी के बराबर होती है |
औसत वेग - किसी समय अंतराल Δt में एक पिंड का विस्थापन Δx और समय अंतराल का अनुपात औसत वेग कहलाता है |
औसत वेग, vav=ΔxΔt
या vav=ΔxΔt=x2x1t2t1
औसत चाल और औसत वेग में अंतर
(1) औसत चाल एक अदिश राशि है जबकि औसत वेग एक सदिश राशि होती है |
(2) औसत चाल सदैव धनात्मक होती है जबकि औसत वेग धनात्मक या ऋणात्मक हो सकता है |
(ii) तात्क्षणिक वेग और तात्क्षणिक त्वरण -
तात्क्षणिक वेग - किसी दिए हुए क्षण पर वस्तु के वेग को उसका तात्क्षणिक वेग कहते हैं | यह ΔxΔt के सीमान्त मान के बराबर होता है | जब का मान कम होते - होते शून्य हो जाए | इस प्रकार तात्क्षणिक वेग -
v=limΔt0ΔxΔt=dxdt
सदिश रूप में v=dxdt
तात्क्षणिक त्वरण - किसी दिए हुए क्षण पर वस्तु के त्वरण को उसका तात्क्षणिक त्वरण कहते हैं | यह Δvdt के सीमान्त मान के बराबर होता है | जब का मान कम होते - होते शून्य हो जाए | इस प्रकार तात्क्षणिक त्वरण -
a=limΔt0ΔvΔt=dvbt
सदिश रूप में a=dvdt
तात्क्षणिक वेग और तात्क्षणिक त्वरण में अन्तर -
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions