Doubtnut Promotions Sticky

मानवीय स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पराध्वनि तरंगों की उपयोगिता सिद्ध कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पराध्वनि तरंगों ने आधुनिक चिकित्सा और मानवीय स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया है। इससे शरीर के भीतरी अंगों की जानकारी प्राप्त की जा रही है जिसे इस प्रकार सिद्ध कर सकते हैं-
(i) ECG - पराध्वनि तरंगों को हृदय के विभिन्न भागों से परावर्तित करा कर हृदय का प्रतिबिंब बनाया जाता है। इस तकनीक को ..इकोकार्डियोग्राफी.. (ECG) कहा जाता है।
(ii) अल्ट्रा सोनोग्राफी - पराध्वनि संसुचक (अल्ट्रा सोनोग्राफी) एक ऐसा यंत्र है जो पराध्वनि तरंगों का उपयोग करके मानव शरीर के भीतरी अंगों का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए काम में लाया जाता है। इस संसूचक से रोगी के यकृत, पित्ताशय, गर्भाशय, गुर्दे आदि का प्रतिबिंब प्राप्त करने के लिए काम में लाया जाता है। इस संसूचक से रोगी के यकृत, पित्ताशय, गर्भाशय, गुर्दे आदि का प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है। यह संसूचक को शरीर की असमान्यताएँ, जैसे पित्ताशय तथा गुर्दे में पथरी तथा विभिन्न अंगों में अर्बुद (ट्यूमर) का पता लगाने में सहायता करता है। विशेष विधि से पराध्वनि तरंगें शरीर के ऊतकों में प्रवेश करती हैं तथा उस स्थान से परावर्तित हो जाती हैं जहाँ ऊतक के घनत्व में परिवर्तन होता है। तब इन तरंगों को विद्युत संकेतों में परिवर्तित किया जाता है ताकि उस अंग का प्रतिबिंब कर लिया जाए। इन प्रतिबिंबों को मॉनीटर पर प्रदर्शित किया जाता है या फिल्म पर मुद्रित कर लिया जाता है। इस तकनीक को अल्ट्रासोनोग्राफी कहते हैं। इस का उपयोग गर्भ काल में भ्रूण की जाँच तथा उसके जन्मजात दोषों तथा उसकी वृद्धि की अनियमितताओं का पता लगाने के लिए किया जाता है।
(iii) लीथोट्रिप्सी - पराध्वनि का उपयोग शरीर के भीतर तथा गुर्दे की छोटी पत्थरी को बारीक कणों में तोड़ने के लिए किया जाता है। ये कण बाद में पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions