Doubtnut Promotions Sticky

क्या पृथ्वी के बाहर जीवन योग्य वातावरण का निर्माण संभव है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

पृथ्वी का वह कोनसा गुण है जो इसे जीवन योग्य बनाता है | पृथ्वी पर सूर्य (तारे) से न तो इतना अधिक प्रकाश आता है जिससे सम्पूर्ण जल वाष्प बनकर उड़ जावे और न ही इतना कम आता है जिससे सम्पूर्ण जल बर्फ में जमकर पत्थर की भाँति कठोर हो जावे | पृथ्वी का यही गुण इसे जीवन योग्य बनाता है | अंतरिक्ष में पृथ्वी के अतिरिक्त यदि जीवन होगा तो वह किसी ऐसे ग्रह पर होगा जो अपने तारे से पृथ्वी जितनी दूरी पर होगा अर्थात जिस ग्रह पर पानी द्रव अवस्था में रह सकता हो | ऐसे ग्रह पृथ्वी की जैसे होंगे | यधपि अंतरिक्ष में अनेक पृथ्वी जैसे ग्रह खोज लिए गये है जिन पर जीवन है या नहीं, इस बात का पता लगाने के प्रयास किये जा रहे है | अभी तक पृथ्वी के बाहर कहीं भी जीवन नहीं है तथा न ही वहाँ पर जीवन योग्य वातावरण का निर्माण संभव है | हालाँकि शोध चल रहे है, सम्पूर्ण ज्ञान होने पर ही संभावना व्यक्त की जा सकती है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions