Doubtnut Promotions Sticky

कथन अनुप्रस्थ तरंगें ठोसों एवं डोरियों (तनाव में) में सम्भव है, परन्तु तरलों में नहीं |
कारण ठोसों एवं डोरियों में अपरूपण गुणांक होता है, अर्थात ये अपरूपण प्रतिबलों का प्रतिपालन कर सकते हैं | तरलों का अपना कोई आकार नहीं होता है, इसीलिए तरल अपरूपण प्रतिबल का प्रतिपालन नहीं कर सकते हैं |

A

कथन एवं कारण दोनों सत्य है एवं कारण, कथन की सत्य व्याख्या है |

B

कथन एवं कारण दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण कथन की सत्य व्याख्या नहीं है |

C

कथन सत्य है, परन्तु कारण असत्य है |

D

कथन असत्य है, परन्तु कारण सत्य है |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


अनुप्रस्थ तरंगों में, माध्यम का प्रत्येक घटक अपरूपण विकृति का अनुभव करता है | चूँकि ठोसों एवं डोरियों में अपरूपण गुणांक होता है अर्थात ये अपरूपण प्रतिबलों का प्रतिपालन कर सकते हैं | इसीलिए अनुप्रस्थ तरंगें दोनों में संचरण कर सकती है | तरलों का अपना कोई आकार नहीं होता है | इसीलिए अपरूपण प्रतिबल का प्रतिपालन नहीं कर सकते हैं | इसीलिए, तरलों में अनुप्रस्थ तरंगें सम्भव नहीं हैं |

|