Doubtnut Promotions Sticky

कार्य की परिभाषा दीजिये। इसके उदाहरण भी दीजिये। आप कार्य को कैसे मापेंगे ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

भौतिक विज्ञान में कार्य तभी किया समझा जाता है जब वस्तु पर क्रिया कर रहा बल , बल की दिशा में वस्तु को विस्थापित करे। कार्य का माप बल एवं बल की दिशा में विस्थापन के गुणनफल से होता है।
उदाहरण - (i) कुएँ से पानी बाहर खींचना।
(ii) गाड़ी को खींच रहा घोड़ा कार्य करता है ।
(iii) जब स्प्रिंग को खींचा जाता है तो खींचते समय कार्य किया जाता है ।
(iv) फैलते समय बाहरी बलों के विरुद्ध गैस कार्य करती है।
कार्य का मापन - कर्ता द्वारा कृत कार्य वस्तु पर क्रिया कर रहे बल तथा वस्तु द्वारा बल की दिशा में विस्थापन के गुणनफल से मापा जाता है।
इसलिए कार्य = बल बल की दिशा में विस्थापन।
कार्य अदिश राशि है।
यदि F = वस्तु पर क्रिया कर रहा है बल , s = बल की दिशा में विस्थापन तो बल द्वारा किया गया कार्य, W=F×s
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions