Doubtnut Promotions Sticky

जब सरल लोलक के गोलक को अपनी माध्य स्थिति से थोड़ा विस्थापित करके छोड़ा जाता है तो वह माध्य स्थिति के दोनों ओर दोलन करने लगता है | कारण समझाइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जब सरल लोलक के गोलक को माध्य स्थिति से विस्थापित किया जाता है तो गोलक पर एक प्रत्यानायन बल लगने लगता है जिसका परिमाण गोलक के माध्य स्थिति से विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है तथा जिसकी दिशा माध्य स्थिति की ओर होती है | इस बल के कारण ही, गोलक को छोड़ने पर वह वापस अपनी माध्य स्थिति पर आता है | इस स्थिति पर आने पर वह गति के जड़त्व के कारण रुकता नहीं है, बल्कि दूसरी ओर गति करने लगता है | पुनः गोलक पर प्रत्यानायन बल लगने लगता है जो उसे पुनः माध्य स्थिति की ओर वापस लाने की चेष्टा करता है | इस प्रकार लोलक दोलन करने लगता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions