Doubtnut Promotions Sticky

जब दो असमान द्रव्यमान नगण्य द्रव्यमान की एक घर्षणहीन घिरनी पर ऊध्वाधरतः लटकाये जाते हैं। यह व्यवस्था एटवुड मशीन कहलाती है। यह युक्ति कई बार प्रयोगशाला में गुरूत्वीय क्षेत्र सामर्थ्य मापने में उपयोग में लायी जाती है। दो द्रव्यमानों के त्वरण एवं डोरी में तनाव का परिमाण ज्ञात कीजिए। m2>m1 मानिये।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दो द्रव्यमानों के लिए मुक्त पिण्ड आरेख चित्र में दर्शाया गया है। दो बल प्रत्येक ब्लॉक पर कार्यरत है। डोरी द्वारा ऊपर की ओर लगाया गया बल T तथा नीचे की ओर गुरुत्व बल है। m1 पर लगाया गया कुल बल का परिमाण Tm1g है, m2 पर लगाये गए कुल बल का परिमाण m2gT है। क्योंकि ब्लॉक डोरी द्वारा संयोजित है. इनके त्वरण परिमाण में समान होंगे। यदि हम m2>m1 मानें, तव m1 ऊपर की ओर त्वरित होगा जबकि m2 नीचे की ओर त्यरित होगा।
जब m1 पर न्यूटन का द्वितीय नियम इस द्रव्यमान पर ऊपर की ओर त्वरण के साथ आरोपित किया जाता है, तो हम ज्ञात करते है (धनात्मक y ) दिशा ऊपर की ओर लीजिए)
Tm1g=m1a ....(1)
ocr_image
इसी प्रकार, m2 के लिए हम ज्ञात करते हैं
m2gT=m2a .....(ii)
(i) व (ii) को जोड़ने पर
m2gT+Tm2g=m1a+m2a
या
a=(m2m1m1+m2)g .....(iii)
जब समीकरण (iii) को (i) में रखा जाता है तो हम प्राप्त करते है।
T=(2m1m2m1+m2)g ....(iv)
समीकरण (iii) में त्वरण के लिये परिणाम निकाय पर असंतुलित बल एवं निकाय के कुल द्रव्यमान के अनुपात के रूप में बताया जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions