Doubtnut Promotions Sticky

घनत्व d की एक गेंद एक क्षैतिज ठोस तल पर गिराई जाती है। यह तल से प्रत्यास्थ रूप से टकराकर उछलती है तथा समय t1 में अपनी प्रारम्भिक स्थिति में पहुँचती है। अगली बार गेंद को उसी ऊंचाई से घनत्व dL के द्रव के तल पर गिराया जाता है।
(a) यदि d<dL तो गेंद को अपनी प्रारम्भिक ऊँचाई तक आने में लगे समय t2 का व्यंजक (d,t1dL के पदों में) ज्ञात कीजिए।
(b) क्या गेंद की गति सर्ल आवर्त है?
(c ) यदि d=dL तो द्रव के भीतर गेंद की चाल उसकी गहराई पर किस प्रकार निर्भर करती है? सभी घर्षणकारी तथा क्षयकारी बलों को नगण्य मान लीजिए। यह भी मान लीजिए कि द्रव कि गहराई वृहत्त है।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:(a) t1dLdLd (b) नहीं (c ) अपरिवर्तित


द्रव के तल के साथ प्रत्यास्थ संघट्ट में वेग की दिशा बदलकर विपरीत दिशा में हो जाएगी परन्तु इसका परिमाण समान रहेगा।
इस प्रकार, गिरने में लगा समय = उठने में लगा समय
इसलिए गिरने में लगा समय =t12
अतः द्रव से टकराने से पहले गेंद का वेग
v=gt12 ...(i)
द्रव के भीतर मंदन -
=VdLgVdgVd=(dLdd)g ...(ii)
इस मंदन के कारण गेंद को विरामावस्था में आने में लगा समय
t=va=gt12a
या t=gt12(dLdd)g=dt12(dLd)
इतना ही समय गेंद को द्रव के तल तक वापस आने में लगेगा।
(a) माना गेंद को जहाँ से छोड़ा गया वहाँ तक वापस आने में उसे t2 समय लगता है।
t2=t1+2t=t1+dt1dLd=t1[1+ddLd]
या t2=t1dLdLd
(b) गेंद की गति आवर्त होगी परन्तु सरल आवर्त नहीं होगी क्योकि वायु में गेंद का त्वरण g है जबकि द्रव के भीतर यह त्वरण (dLdd)g है
जोकि विस्थापन के अनुक्रमानुपाती नहीं है अर्थात सरल आवर्त गति की आवश्यक शर्त पूरी नहीं होती है।
(c ) जब dL=d द्रव के भीतर त्वरण या मंदन शून्य हो जाएगा (उत्प्लावन = भार)। इस प्रकार गेंद नियत वेग v=gt12 से द्रव के भीतर गति करती रहेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions