Doubtnut Promotions Sticky

एक रॉकेट जमीन से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 10m/s2 परिणामी त्वरण के साथ दागा जाता है। 1 मिनट पश्चात ईंधन समाप्त हो जाता है और यह ऊपर की ओर गति जाती रखता है। ज्ञात कीजिए -
(a) प्राप्त की गयी अधिकतम ऊँचाई कितनी है?
(b) ईंधन समाप्त होने के पश्चात कितने समय तक यह ऊपर की ओर गति करेगा? (g=10m/s2 लेवे)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(a) ईंधन जलने तक (60 सेकण्ड) रॉकेट द्वारा तय की गयी दूरी, जिसमे परिणामी त्वरण 10m/s2 ऊपर की ओर है।
h1=0×60+(1/2)×10×602=18000m=18km
तथा रॉकेट द्वारा प्राप्त किया गया वेग v=0+10×60=600m/s (ऊपर की ओर)
1 मिनट पश्चात ऊर्ध्वाधर दिशा में रॉकेट का प्रारम्भिक वेग 600m/s है
इसलिए यहाँ से h2 ऊँचाई पर पहुँचने पर इसका वेग शून्य हो जाता है।
0=(600)22gh2 तथा h2=18000m=18km[g=10m/s2]
अतः सतह से रॉकेट द्वारा प्राप्त की गयी अधिकतम ऊँचाई H=h1+h2=18+18=36km
(b) ईंधन समाप्त होने के तुरंत पश्चात रॉकेट का प्रारम्भिक वेग 600m/s है
गति की प्रथम समीकरण से ईंधन समाप्ति के पश्चात वेग v=0 होने में लगा समय
0=600gtt=60s

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions