Doubtnut Promotions Sticky

एक नगण्य भार वाली परंतु मजबूत रस्सी के एक सिरे को जमीन पर एक खूँटे के साथ मजबूती से बाँधा हुआ है | रस्सी एक पेड़ की शाखा पर जाती हुई दूसरी ओर लटकती है, जहाँ 60 kg का एक मनुष्य उसपर ऊपर की ओर चढ़ रहा है | खूँटे से पेड़ तक की रस्सी ऊर्ध्वाधर से 60 का कोण बनाती है | खूँटे पर ऊपर की ओर अधिकतम 360 N का बल लग सकता है ताकि वह जमीन से निकल न जाए | रस्सी पर सुरक्षित चढ़ने के लिए मनुष्य किसी भी क्षण अधिकतम कितना त्वरण ले सकता है ? पेड़ की शाखा पर के घर्षण को अनदेखा करें तथा g=10 m/s2 लें |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मान लें की रस्सी में तनाव T है | खूँटे पर लगे तनाव बल का ऊपर की ओर घटक,
Tcos60=T2.
ocr_image
तनाव का मान अधिकतम तब होगा, जब T2=360 N
या Tmax=720 N.
मनुष्य रस्सी को पकड़कर नीचे की ओर खींचता है और रस्सी उसपर ऊपर की ओर तनाव बल लगाती है |
यदि मनुष्य का त्वरण ऊपर की ओर a हो, तो
TMg=Ma
या T=M(g+a).
अधिकतम त्वरण के लिए T का मान 720 N है | अत:,
a=TMg=(7206010)m/s2=2 m/s2.

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions