Doubtnut Promotions Sticky

एक घर्षणरहित घिरनी छत से एक क्लैम्प द्वारा टाँगकर रखी गई है । घिरनी से होकर जाती एक नगण्य भार वाली डोरी के सिरों से दो गुटके A तथा B, जिनके द्रव्यमान क्रमश : m1 तथा m2 हैं, बाँधकर लटकाए गए हैं ।
दोनों गुटकों के त्वरणों में संबंध बताएँ ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यदि एक गुटका (मान लें A) निचे की ओर आए तो दूसरे गुटके को ऊपर की ओर जाना होगा | ऐसा इसलिए कि डोरी की कुल लंबाई तो उतनी ही रहेगी, इसलिए यदि एक ओर की लंबाई घटेगी तो दूसरी ओर की बढ़ेगी | अर्थात, किसी भी समय अंतराल में A जितनी दुरी निचे आएगी, B उतनी ही दुरी ऊपर चढ़ेगी | अर्थात, किसी भी समय दोनों गुटकों के वेग परिमाण में बराबर होंगे, पर दिशाएँ विपरीत होंगी | इसका अर्थ यह भी हुआ कि किसी भी समय दोनों गुटकों के त्वरण भी परिमाण में बराबर होंगे, पर दिशाएँ विपरीत होंगी | यदि गुटके A का त्वरण a1 और दूसरे गुटके B का त्वरण a2 हो, तो
a1=a2.
इस संबंध को हम कलन का उपयोग करके भी प्राप्त क्र सकते हैं | डोरी बायीं और जहाँ घिरनी को छोड़ रही है उस बिंदु को O1 कहें तथा दाहिनी ओर जहाँ घिरनी को छोड़ रही है उसे O2 कहें | किसी समय t पर गुटके A की O1 से दूरी l1 तथा गुटके B की O2 से दूरी l2 मानें | चूँकि बिंदु O1 स्थिर बिंदु है, अत: v1=dl1dt गुटके A का वेग होगा | इसी तरह, v2=dl2dt गुटके B का वेग होगा | चूँकि लंबाई l1 समय के साथ बढ़ रही है, dl1dt धनात्मक होगा | परंतु, लंबाई l2 समय के साथ घट रही है, इसलिए dl2dt ऋणात्मक होगा | अत :, v1 तथा v2 की दिशाएँ एक-दूसरे के विपरीत होंगी | इसी तरह, dv1dt गुटके A का त्वरण होगा तथा dv2dt गुटके B का त्वरण होगा |
ocr_image
अब रस्सी की लंबाई,
L=l1+l2+πr, जहाँ r घिरनी की त्रिज्या है |
अवकलित करने पर,
dLdt=dl1dt+dl2dt+ddt(πr)
या 0=dl1dt+dl2dt.
या 0=v1+v2. ...(i)
आप समझ ही गए होंगे कि रस्सी की लंबाई समय के साथ नहीं बदलती, अत : dLdt=0 होगी | इसी तरह घिरनी की त्रिज्या भी निश्चित है अत :, drdt=0
अब समीकरण (i) को अवकलित करने पर,
0=dv1dt+dv2dt dv1dt=dv2dt.
अर्थात, दोनों गुटकों के त्वरण के मान आपस में बराबर हैं, पर उनकी दिशाएँ विपरीत हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions