Doubtnut Promotions Sticky

एक चुंबकीय सुई किसी एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में बल आघूर्ण का अनुभव करती है। उस पर नेट बल का मान शून्य होता है, किंतु लोहे की कील एक चुंबक के पास बल आघूर्ण के साथ-साथ नेट बल का भी अनुभव करती है। क्यों?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जब किसी चुंबकीय सुई को एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो उसके ध्रुवों पर समान बल विपरीत दिशा में कार्य करते हैं। अत: चुंबकीय सुई पर नेट बल का मान शून्य होता है। किंतु ये बल बलयुग्म का निर्माण करते हैं जो चुंबकीय सुई को क्षेत्र के समांतर घुमाने का प्रयास करता है। अत: चुंबकीय सुई बल आपूर्ण का अनुभव करती है।
जब लोहे की कील को किसी चुंबक के असमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो कोल में चुंबकत्व प्रेरित हो जाता है। इस स्थिति में चुंबक के पास वाले प्रेरित ध्रुव पर अधिक आकर्षण बल तथा दूर वाले प्रेरित ध्रुव पर कम आकर्षण बल लगता है। दोनों असमान बल एक बल आघूर्ण तथा एक एकल बल का निर्माण करते हैं। अत: लोहे की कील बल आघूर्ण के साथ-साथ नेट बल का भी अनुभव करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions