Doubtnut Promotions Sticky

एक चक्का अपने अक्ष के परितः ω1 कोणीय वेग से घूम रहा है। अक्ष के प्रति चक्के का जड़त्व आघूर्ण I1 है। अक्ष से x दूरी पर m द्रव्यमान का एक छोटा गुटका चक्के पर रख दिया जाता है और चक्के के साथ चिपककर घूमने लगता है। चक्के का नया कोणीय वेग कितना होगा?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

हम चक्के एवं गुटके को मिलाकर विचार करें। पहले चक्का ω1 कोणीय वेग से घूम रहा था, इसलिए चक्के का कोणीय संवेग,
L1=I1ω1 था। इस समय गुटका हाथ में पकड़ा हुआ था, अतः स्थिर होने के कारण उसका कोणीय संवेग शून्य था। अतः, गुटके एवं चक्के का कुल आरंभिक कोणीय संवेग L2=I1ω2 अब गुटके को चक्के पर रख दिया जाता है और वह चक्के के साथ घूमने लगता है। मान लें कि इस समय चक्के का कोणीय वेग ω2 हो गया।
चक्के का नया कोणीय संवेग L2=I1ω2
गुटका भी उसी अक्ष के परितः ω2 कोणीय वेग से घूम रहा है। चूंकि गुटका छोटा है, इसलिए इसे हम एक कण के रूप में मान सकते हैं। घूर्णन अक्ष के प्रति गुटके का जड़त्व आघूर्ण I2=mx2
होगा अतः अक्ष के प्रति गुटके का कोणीय संवेग L3=(mx2)ω2 होगा अतः चक्के एवं गुटके का कुल कोणीय संवेग =I1ω2+mx2ω2 होगा
चूँकि चक्के एवं गुटके पर कोई बाहरी बल-आघूर्ण नहीं लग रहा है अतः दिए गए अक्ष के प्रति इनका कुल कोणीय संवेग स्थिर रहेगा। अतः I1ω1=I1ω2+mx2ω2
ω2=I1ω1I1+mx2

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions