Doubtnut Promotions Sticky

दर्शन कोण से क्या अभिप्राय है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

''किसी वस्तु द्वारा नेत्र पर अंतरित कोण को दर्शन कोण कहते हैं |'' किसी वस्तु का आभासी आकार दर्शन कोण पर ही निर्भर करता है | वस्तु द्वारा आँख पर अंतरित दर्शन कोण जितना बड़ा होता है, वस्तु हमें उतनी ही बड़ी दिखाई देती है |
आँख से x दूरी पर स्थित वस्तु AB द्वारा आँख O पर अंतरित कोण α एवं x' दूरी पर स्थित उसी वस्तु (A'B') द्वारा अंतरित कोण β है | चित्र से स्पष्ट है कि
β>α
ocr_image
अतः x' दूरी पर वस्तु हमें बड़ी और x दूरी पर वही वस्तु ( AB) पहले की अपेक्षा छोटी दिखाई देगी | वस्तु की दूरी जैसे - जैसे आँख से बढ़ती जाएगी, वस्तु उतनी ही छोटी प्रतीत होगी |
=
चूँकि वस्तु स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी तक ही स्पष्ट दिखाई देती है, अतः स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर स्थित वस्तु सबसे अधिक स्पष्ट तथा सबसे बड़ी दिखाई देती है |
वस्तु को बड़ा देखने के लिए दर्शन कोण को बढ़ाना चाहिए | सूक्ष्मदर्शी एवं दूरदर्शी द्वारा दर्शन कोण बढ़ाकर ही वस्तु का आभासी आकार बढ़ाया जाता है | बहुत दूर स्थित वस्तुएँ आकार में बड़ी होने पर भी छोटी दिखाई देती हैं जबकि निकट स्थित छोटी वस्तुएँ भी हमें बड़ी दिखाई देती हैं |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions