Doubtnut Promotions Sticky

दो सीधे समान्तर तार A व B क्रमशः 10 मीटर एवं 16 मीटर लम्बे है तथा इनमे विपरीत दिशाओं में क्रमशः 4.0 ऐम्पियर एवं 5.0 ऐम्पियर की धाराएँ है। यदि तारों के बीच की दुरी 4.0 सेमी हो तो, तार B के मध्य बिंदु के निकट उसकी 10 सेमी लम्बाई पर लगने वाला बल ज्ञात कीजिये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

तारों की लम्बाई उनके बीच की दुरी के सापेक्ष बहुत बड़ी है। इन लम्बे समान्तर व विपरीत दिशाओं में धारावाही तारों के बीच, प्रत्येक तार की प्रति मीटर लम्बाई पर प्रतिकर्षण -बल
F = μ 0 2 π i 1 i 2 r
प्रश्नानुसार i 1 = 4.0 ऐम्पियर i 2 = 5.0 ऐम्पियर r = 4.0 सेमी = 4.0 × 10 - 2 मीटर तथा μ 0 2 π = 2 × 10 - 7 न्यूटन/ऐम्पियर 2
: F = ( 2 × 10 - 7 न्यूटन / ऐम्पियर 2 ) × 4.0 ऐम्पियर × 5.0 ऐम्पियर 4.0 × 10 - 2 मीटर
= 1.0 × 10 - 4 न्यूटन/मीटर।
अतः तार B के मध्य-बिंदु के निकट, तार की 10 सेमी ( = 0.10 मीटर) लम्बाई पर बल
= ( 1.0 × 10 - 4 न्यूटन / मीटर ) × 0.10 मीटर )
= 1.0 × 10 - 5 न्यूटन

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions