Doubtnut Promotions Sticky

दो बेलनाकार वस्तुएँ अपने-अपने अक्ष के परितः ω1 ω2 कोणीय गेव से घूर्णन कर रही है। इनकी त्रिज्याएँ r1 r2 है और अपने अक्षो के प्रति इनके जड़त्व आघूर्ण I1 I2 है। अब दोनों वस्तुओ को अपने अक्ष के समानांतर खिसकाते हुए पास-पास लाया जाता है, ताकि उनकी सतहे एक-दूसरे को स्पर्श करे (चित्र 19.W3) । संपर्क के स्थान पर वस्तुएँ एक-दूसरे पर फिसलती है और अंत में यह फिसलना बंद हो जाता है। इस समय वस्तुओं के कोणीय वेग निकालें।
दो बेलनाकार वस्तुएँ अपने-अपने अक्ष के परितः omega(1)

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

चूँकि दोनों बेलन अलग-अलग अक्षो के प्रति घूम रहे है, कोणीय संवेग संरक्षण का उपयोग करना कठिन है। जब फिसलना बंद होगा, तब संपर्क पर स्थित दोनों सतहों के रेखीय वेग बराबर होंगे।
जिस समय वस्तुएँ एक-दूसरे से सटती है, पहली वस्तु के संपर्क भाग का वेग v1=ω1r1 तथा दूसरी वस्तु के संपर्क भाग का वेग v2=ω2r2 होगा। मान ले कि v1>v2 है। ऐसी स्थिति में पहले वस्तु की संपर्क सतह दूसरे वस्तु की संपर्क सतह पर (चित्र 19.W4) ऊपर की ओर फिसलेगी। इसलिए, पहली वस्तु पर घर्षण का बल f नीचे की ओर लगेगा। इस बल का पहले बेलन के अक्ष के प्रति बल-आघूर्ण fr1 होगा जो इसके कोणीय वेग ω1 को कम करेगा।
ocr_image
दूसरी वस्तु पर घर्षण बल ऊपर की ओर लगेगा (चित्र 19.W4) तथा इसका परिमाण f ही होगा। इस बल का दूसरे बेलन के अक्ष के प्रति बल-आघूर्ण fr2 होगा जो इसके कोणीय वेग ω2 को बढ़ाएगा। यह प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी जब तक कि संपर्क सतहों पर दोनों वस्तुओ के रेखीय वेग बराबर न हो जाएँ। मान ले कि इस स्थिति में इनके कोणीय वेग ω1' ω2' हो जाते है और इस स्थिति तक आने में t समय लगता है।
तब पहली वस्तु के लिए,
fr1=I1ω1'ω1't ......(i) तथा दूसरी वस्तु के लिए,
fr2=I2ω2'ω2't ......(ii)
साथ ही, ω1'r1=ω'1r2. .......(iii)
समीकरण तथा समीकरण (ii) से f को विलुप्त करने पर,
r1r2=I1(ω1ω'1)I2(ω'2ω2). ......(iv)
समीकरण (iii) तथा समीकरण (iv) को हल करने पर,
ω'1=I1ω1r2+I2ω2r1I2r21+I1r22 ω'2=I1ω1r2+I2ω2r1I2r21+I1e22r1.

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions